Balaghat children death Case: बालाघाट में 30 बच्चों की मौत का दावा, हाईकोर्ट ने कहा- अखबार की खबरों के आधार पर PIL पर्याप्त नहीं

Published on 4 सित॰ 2026

Balaghat children death Case: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट (Balaghat) जिले के बैहर और बिरसा इलाके में 30 बच्चों की मौत के दावे से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) में सुनवाई हुई। 

एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने याचिकाकर्ता को (Balaghat children death Case) मामले की जमीनी हकीकत की जांच करने के निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने स्पष्ट किया कि सिर्फ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के आधार पर जनहित याचिका दायर करना पर्याप्त नहीं है। याचिकाकर्ता को बालाघाट पहुंचकर बैहर और बिरसा क्षेत्र की (Balaghat children death Case) वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के साथ उपलब्ध तथ्यों की भी पुष्टि करनी होगी।

याचिकाकर्ता को ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश

कोर्ट ने याचिकाकर्ता को (Balaghat children death Case) ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ही मामले में आगे की सुनवाई की जाएगी। इस मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

1 सितंबर को दाखिल हुई थी जनहित याचिका

नरसिंहपुर जिले (Narsinghpur)के करेली निवासी अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने 1 सितंबर 2026 को हाईकोर्ट में PIL दाखिल की थी। याचिका में दावा किया गया है कि (Balaghat children death Case) बालाघाट के बैहर और बिरसा क्षेत्र में हाल के दिनों में मलेरिया, खसरा और कुपोषण समेत विभिन्न बीमारियों के चलते 30 बच्चों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: MP Heavy Rain Alert: प्रदेश में आज शाम भारी बारिश का अलर्ट, CM मोहन यादव ने प्रभावित जिला कलेक्टर्स को दिए अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश, ये जिले हो सकते हैं प्रभावित

रिपोर्ट के आधार पर कोर्ट आगे कार्रवाई करेगी

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि (Balaghat children death Case) प्रभावित बच्चों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। अब हाईकोर्ट ने इन दावों की जमीनी स्तर पर पुष्टि कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। रिपोर्ट के आधार पर ही अदालत मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार करेगी।

यह भी पढ़ें: MP Weather Update: एमपी में अगले दो दिन स्थिर रहेगा लो प्रेशर सिस्टम, 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अगले पांच दिनों का मौसम

लेखक