Baba Bageshwar Brother News: धीरेंद्र शास्त्री के भाई सहित 4 लोगों पर FIR, इस मामले को लेकर हुई बड़ी कार्रवाई, बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर बोले- उनसे नहीं है मेरा कोई रिश्ता

Published on 14 जुल॰ 2026

Baba Bageshwar Brother News. Image Source- IBC24 Archive

छतरपुरः Baba Bageshwar Brother News बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एकबार फिर विवादों में आ गए हैं। एमपी के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ा में उन पर गोली चलाने के सनसनीखेज आरोप लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में शालिग्राम गर्ग समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है। घटना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जमीन विवाद में फायरिंग (Baba Bageshwar Brother News)

आरोप लगा है कि जमीन विवाद के चलते शालिग्राम गर्ग ने अपने साथियों के साथ मिलकर कोना गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा पर फायरिंग की। इस घटना में मोतीलाल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलियां मोतीलाश कुशवाहा के सिर और कान को छूते हुए निकल गईं। एक गोली के अब भी उनके शरीर में फंसी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अस्पताल की ओर से अभी मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

शास्त्री बोले- मेरा कोई संबंध नहीं (Baba Bageshwar Brother News)

इधर, मामले में सालिग्राम गर्ग का नाम सामने आने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस पूरे घटनाक्रम से खुद को अलग बताते हुए स्पष्ट किया कि उनका शालिग्राम गर्ग से कोई संबंध नहीं है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “शालिग्राम गर्ग से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। मैं दो साल पहले ही सार्वजनिक रूप से इसकी घोषणा कर चुका हूं। कानून इस मामले में कठोर से कठोर कार्रवाई करे। मेरा नाम इस घटना से किसी भी तरह न जोड़ा जाए।”

#WATCH | Chhatarpur, Madhya Pradesh: On allegations against his brother Shaligram, Bageshwar Dham Peethadhish Dhirendra Krishna Shastri says, “I had already spoken about Shaligram ji three years ago. I have no connection with him; in fact, I have no ties to my family. The entire… https://t.co/0EeCxc8jBw pic.twitter.com/Bpse0IArzc

Join Our Whatsapp Group

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 14, 2026

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Millworks Technologies IPO: खुलते ही छा गया यह IPO! निवेशकों ने लिया हाथोंहाथ, 300 रुपये के GMP ने बढ़ाई कमाई की उम्मीदें 
  • Dhirendra Shastri Brother Firing Case: धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई ने गांव में की फायरिंग, ग्रामीणों से की मारपीट, जानें क्यों हुआ विवाद 
  • Renault Duster Adventure Edition: आखिर आ ही गया Renault Duster का नया मॉडल! ऑफ-रोडिंग से लेकर स्टाइल तक हर चीज में दिखाएगी दम, जानिए कितनी है कीमत?