Ayesha Khan: 'करियर खो दूंगी, लेकिन...' NEET प्रोटेस्ट पर ट्रोल हुईं आयशा खान; बोलीं- डरने वालों में से नहीं हूं - Haribhoomi

Published on 24 जुल॰ 2026

NEET-UG छात्र आंदोलन में शामिल होने पर ट्रोल हुईं 'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह करियर खो सकती हैं, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगी।

Ayesha Khan Reply Trolls Over CJP Protest

NEET प्रोटेस्ट पर ट्रोल हुईं आयशा खान का जवाब

  • Published: 24 Jul 2026, 02:53 PM IST
  • Last Updated: 24 Jul 2026, 02:53 PM IST

Ayesha Khan Reply Trolls Over CJP Protest: 'धुरंधर' एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों NEET-UG पेपर लीक को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज उठाने को लेकर चर्चा में हैं। छात्रों के पक्ष में बोलने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर एक यूजर ने धमकी दी कि इससे उनके करियर पर असर पड़ सकता है। अब आयशा ने उस ट्रोल को जवाब देते हुए कहा है कि वह अपने करियर से ज्यादा अपने उसूलों को अहमियत देती हैं।

'काम चला जाएगा, लेकिन आवाज नहीं दबाऊंगी'

Ayesha Khan
Ayesha Khan

आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर एक मैसेज शेयर किया, जिसमें एक यूजर ने उन्हें लिखा था कि अब उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलेगा। इसका जवाब देते हुए आयशा ने लिखा, "मैं अपना करियर खो सकती हूं, लेकिन अपनी रीढ़ नहीं खो सकती। किसी और को डराने की कोशिश करो।" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोगों ने आयशा के रुख की तारीफ भी की।

मुंबई प्रदर्शन में पहुंची थी आयशा

Dhurandhar actress Ayesha Khan, who also gained popularity with the song "Shararat," was arrested by Mumbai Police.

Police alleged that she was participating in a protest in support of students. Ayesha Khan, however, claimed she was only standing by the roadside and was… pic.twitter.com/flcnlWnygX

— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) July 22, 2026

आयशा खान 22 जुलाई को मुंबई में हुए छात्र प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थी। वह अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ छात्रों के समर्थन में वहां गई थी। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद आयशा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इस घटना के बारे में जानकारी दी।

हिरासत को लेकर उठाए सवाल
आयशा ने दावा किया कि उन्हें बिना कोई कारण बताए रोका गया। उन्होंने कहा कि वह लगातार पुलिसकर्मियों से पूछती रहीं कि उन्हें किस वजह से हिरासत में लिया जा रहा है, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। एक वीडियो में उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती पुलिस वाहन में बैठाया। आयशा ने सवाल किया कि अगर कोई व्यक्ति शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहा है तो उसे रोकने की जरूरत क्यों पड़ी।

छात्रों का समर्थन रही आयशा
आयशा खान पिछले कई दिनों से NEET-UG मामले को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रख रही हैं। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्रों की मांगों को लेकर कई पोस्ट शेयर किए हैं। वह उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बात की है।

यह भी पढ़े- छात्रों के दर्द का क्या? NEET पेपर लीक पर PM मोदी के बयान से नाराज हुईं Dia Mirza