Avengers: Doomsday Ofiicial Trailer Release: मार्वल स्टूडियो ने आज एवेंजर्स डूम्सडे का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज जारी कर दिया है. ट्रेलर में डॉक्टर डूम का खतरनाक अवतार देखने के लिए मिला. वहीं, कैप्टन अमेरिका की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
Avengers: Doomsday Ofiicial Trailer Release: मार्वल स्टूडियो ने आज एवेंजर्स डूम्सडे का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज जारी कर दिया है. ट्रेलर में डॉक्टर डूम का खतरनाक अवतार देखने के लिए मिला. वहीं, कैप्टन अमेरिका की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/avengers-doomsday-2026-07-20-20-23-02.png)
Photograph: (Marvel Entertainment/Youtube)
Avengers: Doomsday Ofiicial Trailer Release: मार्वल स्टूडियो (Marvel Studios) ने आखिरकार आज एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers: Doomsday) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज जारी कर दिया है. ट्रेलर में डॉक्टर डूम का खतरनाक अवतार देखने के लिए मिला. वहीं, कैप्टन अमेरिका की वापसी और एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर की एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंड को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. आइए जानते हैं कि ट्रेलर में क्या-क्या खास देखने को मिला.
डॉक्टर डूम के अवतार से रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने फैंस का जीता दिल
ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं. इस वह फिल्म में आयरन मैन नहीं, बल्कि खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के रूप में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में उनके लुक से लेकर आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस पूरी तरह अलग है. फैंस रॉबर्ट डाउनी जूनियर को विलेन के अवतार में देखने के लिए अभी से एक्साइटेड हो गए हैं.
डॉक्टर डूम को नहीं रोक पाया थॉर का हमला
ट्रेलर का एक सबसे शानदार सीन वो था, जब थॉर पूरी ताकत के साथ अपने हथियार स्टॉर्मब्रेकर से डॉक्टर डूम पर हमला करता है लेकिन डॉक्टर डूम उस वार को सिर्फ अपनी दो उंगलियों से रोक देता है. इस सीन देखकर समझा जा सकता है कि फिल्म में उनका विलेन का अंदाज कितना खतरनाक होने वाला है, जिससे Avengers के लिए यह लड़ाई बिल्कुल आसान नहीं होगी.
Avengers, Fantastic Four और X-Men पहली बार साथ
इस ट्रेलर में पहली बार तीन बड़े सुपरहीरो यूनिवर्स को एक साथ दिखाया गया है. एवेंजर्स के साथ Fantastic Four और Original X-Men भी नजर आ रहे हैं. प्रोफेसर एक्स और मैग्नेटो जैसे शानदार किरदार भी ट्रेलर चार चांद लगाते दिखाई दिए. इससे साफ है कि एवेंजर्स डूम्सडे में फोकस सिर्फ एक दुनिया नहीं, बल्कि पूरे मल्टीवर्स की तबाही को बचाने पर होगा.
हीरोज के बीच दिखेगी जबरदस्त लड़ाई
इस ट्रेलर में सिर्फ डॉक्टर डूम की लड़ाई ही नहीं दिखाई गई है. इसमें कई सुपरहीरोज आपस में भी टकराते हुए नजर आ रहे हैं. खास तौर पर गैम्बिट और शांग-ची के बीच दिखाई गई झलक ने फैंस को एक्साइटेड कर रही है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे और हर सुपरहीरो बीच भी लड़ाई देखने के लिए मिलेगी.
कैप्टन अमेरिका की वापसी को लेकर फैंस हुए इमोशनल
ट्रेलर का सबसे इमोशनल पल तब आता है, जब क्रिस इवांस एक बार फिर कैप्टन अमेरिका के रूप में वापसी करते हैं. ट्रेलर में दाढ़ी के लुक में नजर आए. उनकी वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बताते चलें कि मार्वल स्टूडियोज की एवेंजर्स डूम्सडे (Avengers: Doomsday) फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को दस्तक देने जा रही है. ट्रेलर देखने के बाद एवेंजर्स सीरीज के फैंस काफी एक्साइटेड और फिल्म का रिलीज के इंतजार में हैं. इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि अगर फिल्म में ट्रेलर जैसा ही दमदार कंटेंट देखने के लिए मिलेगा तो तो यह MCU की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा सकती है.
ये भी पढ़ें: 84 करोड़ रुपये में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान घर, जानिए क्यों है इतना महंगा और इसकी खासियत?