Ather Konarc Vs TVS iQube: किस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के बेस वेरिएंट को खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प? - ather konarc s 100 vs tvs iqube base variant price range comparison

Published on 6 सित॰ 2026

Ather Konarc Vs TVS iQube: इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में एथर ने हाल में ही कोनार्क को लॉन्‍च किया है। इसके ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से नए विकल्‍प पेश और लॉन्‍च किए जा रहे हैं। एथर की ओर से भी हाल में ही नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर कोनार्क को लॉन्‍च किया गया है। जिसका मुकाबला टीवीएस के आई क्‍यूब के साथ होगा। दोनों इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना बेहतर विकल्‍प (Ather Konarc S Vs TVS iQube) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Ather Konarc Vs TVS iQube फीचर्स

एथर की ओर से भारतीय बाजार में कोनार्क को फैमिली स्‍कूटर के तौर पर ऑफर किया गया है। इस स्‍कूटर के बेस वेरिएंट S में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, आगे 14 इंच टायर, पीछे 12 इंच टायर, एस ईको, ईको और पावर मोड्स, ड्रम ब्रेक, 31 लीटर बूट स्‍पेस, रिवर्स पार्क असिस्‍ट, ऑटो होल्‍ड, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स और मेटल बॉडी को दिया जाता है।

वहीं टीवीएस की ओर से आई क्‍यूब के बेस वेरिएंट में एलईडी हेडलाइट, ड्रम ब्रेक, रिवर्स असिस्‍ट, 12.7 सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ईको और पावर मोड, 30 लीटर बूट स्‍पेस, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

Ather Konarc Vs TVS iQube रेंज

एथर कोनार्क के बेस वेरिएंट एस में 2.1 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी से स्‍कूटर को सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से चार किलोवाट की पावर और 16 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसे 450 वाट चार्जर से 4.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं एथर ग्रिड से 10 मिनट में 13 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है।

वहीं टीवीएस आई क्‍यूब में 2.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 114 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें दी गई मोटर से इसे तीन किलोवाट की पावर और 140 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 

Ather Konarc Vs TVS iQube कीमत

एथर की ओर से कोनार्क इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भारतीय बाजार में एक लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट एस की है।

वहीं टीवीएस की ओर से आई क्‍यूब के बेस वेरिएंट 1.02 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।

Ather Konarc Vs TVS iQube (Base Variants Comparison)

मापदंड / फीचर्स Ather Konarc (Base Variant S) TVS iQube (Base Variant)
एक्स-शोरूम कीमत ₹1.00 लाख ₹1.02 लाख
बैटरी क्षमता 2.1 kWh 2.3 kWh
सिंगल चार्ज Range 100 किमी 114 किमी
मोटर आउटपुट (Power & Torque) 4 kW / 16 Nm 3 kW / 140 Nm
चार्जर एवं चार्जिंग टाइम 450 वाट चार्जर (4.5 घंटे) -
फास्ट चार्जिंग (Ather Grid) 10 मिनट में 13 किमी -
बूट स्पेस (Boot Space) 31 लीटर/ आगे दो लीटर 30 लीटर
टायर का साइज़ आगे 14 इंच / पीछे 12 इंच -
राइडिंग मोड्स SmartEco, Eco, Power Eco, Power
इन्फोटेनमेंट / कंसोल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 12.7 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
लाइटिंग (Lighting) LED हेडलाइट, LED DRL LED हेडलाइट
ब्रेकिंग (Brakes) ड्रम ब्रेक ड्रम ब्रेक
अन्य प्रमुख फीचर्स रिवर्स पार्क असिस्ट, ऑटो होल्ड, USB पोर्ट रिवर्स असिस्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट