ना प्यार मिला, ना मार्क्स... Aspirants के डायरेक्टर का नया दांव, ला रहे कॉलेज और ब्रेकअप्स का अनोखा ड्रामा

Published on 12 अग॰ 2026

ना प्यार मिला, ना मार्क्स... Aspirants के डायरेक्टर का नया दांव, ला रहे कॉलेज और ब्रेकअप्स का अनोखा ड्रामा

अपारशक्ति खुराना और वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु'

Prem Keetani Movie: अगर कॉलेज लाइफ में आपके भी ना तो अच्छे मार्क्स आए, ना कोई उम्मीद बची और प्यार के नाम पर सिर्फ ‘हार्टब्रेक्स’ मिले, तो समझ लीजिए कि आपके उसी दर्द और मस्ती को पर्दे पर उतारने की तैयारी पूरी हो चुकी है. ‘एस्पिरेंट्स’ और ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ जैसी सुपरहिट और दिल को छू लेने वाली कहानियां देने वाले डायरेक्टर अपूर्व सिंह कार्की एक बार फिर एक अतरंगी यूथ ड्रामा लेकर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का ऐलान कर दिया गया है.

अक्सर फिल्मों में कॉलेज लाइफ का सिर्फ ग्लैमर्स और परफेक्ट लव एंगल ही दिखाया जाता है. लेकिन अपूर्व सिंह कार्की इस बार उन लड़कों की असली और खट्टी-मीठी दास्तान लेकर आ रहे हैं, जिनके हिस्से में सिर्फ नाकामी, ढेर सारे ब्रेकअप्स और सच्चे दोस्तों का सहारा आया.

वीर पहाड़िया और अपारशक्ति की नई जुगलबंदी

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प और यूथ-कनेक्ट वाली चुनी गई है. इसमें युवाओं के पसंदीदा वीर पहाड़िया के साथ आफिया सैयद, अपनी सटीक टाइमिंग से हंसाने वाले अपारशक्ति खुराना, ‘धुरंधर’ फेम राकेश बेदी और ‘पंचायत’ वाले निखिल विजय अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं.

अपूर्व सिंह कार्की की सबसे बड़ी यूएसपी यही रही है कि वो आम जिंदगी के सबसे उलझे हुए मुद्दों और रिलेटेबल स्ट्रगल्स को बेहद सहज और मनोरंजक अंदाज में पर्दे पर पेश करते हैं. ऐसे में ‘प्रेम कीटाणु’ से भी दर्शकों को एक जबरदस्त एंटरटेनमेंट की उम्मीद है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा गया, “ना मार्क्स मिले, ना जॉब, ना ही प्यार…बस टूटे हुए दिल और अच्छे दोस्त लेकर आ रहे हैं प्रेम कीटाणु.”

ये भी पढ़ें-

अजय देवगन ने क्राइम पेट्रोल में किया रिप्लेस, अनूप सोनी ने तोड़ी चुप्पी

4000 करोड़ी रामायण में इस TV एक्टर को कैसे मिले 7 रोल? रावण बने यश से है खास कनेक्शन

कब रिलीज होगी ‘प्रेम कीटाणु’?

इस फिल्म के जरिए जाने-माने प्रोड्यूसर गौरव वर्मा अपने नए बैनर ‘अवानिका फिल्म्स’ की शुरुआत कर रहे हैं. इससे पहले वे ‘डार्लिंग्स’, ‘भक्षक’, ‘बदला’ और शाहरुख खान की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ जैसी फिल्में बना चुके हैं. वो ‘जवान’ के को-प्रोड्यूसर थे. ‘प्रेम कीटाणु’ सिर्फ आज की Gen-Z और यूथ से ही कनेक्ट नहीं करेगी, बल्कि पुरानी पीढ़ी को भी उनके बीते कॉलेज के दिनों, दोस्तों के साथ बिताए वक्त और पहली मोहब्बत के दर्द की याद दिलाएगी. ‘प्रेम कीटाणु’ 2 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती के खास मौके पर दुनियाभर के थिएटर में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सोनाली नाईक

सोनाली नाईक

सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.

Read More

google button