Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में भारत का सफर खत्म, उन्नति के बाद सिंधू भी हारीं; बॉक्सर अंकुश का पदक पक्का

Published on 27 सित॰ 2026

11:13 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में भारत का सफर समाप्त

बैडमिंटन में भारत का सफर आज समाप्त हो गया। भारत बैडमिंटन में चार स्पर्धाओं में क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ। पीवी सिंधू को भी क्वार्टर में चीन की विश्व नंबर-4 चेन यू फेई के खिलाफ 21-11, 18-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधू ने पहला गेम जीता था, लेकिन उसके बाद दो गेम हारकर बाहर हो गईं। इससे पहले उन्नति हूडा को क्वार्टर फाइनल में जापान की अकाने यामागुची के खिलाफ हार मिली। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रास्टो और ध्रुव कपिला को दुनिया की नंबर एक जोड़ी चीन के फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग से हार मिली। महिला डबल्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को दुनिया की नंबर पांच जोड़ी मलयेशिया की पर्ली टैन और थिनाह मुरलीधरन से हार मिली। एशियाई खेलों में बैडमिंटन में भारत को निराशा मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

10:42 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: दूसरा गेम हारीं सिंधू

पहला गेम 21-11 से जीतने के बाद सिंधू दूसरे गेम में 21-18 से हार गई हैं। अब मुकाबला तीसरे और निर्णायक गेम में जा चुका है। जीतने वाली खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचेगी और पदक पक्का हो जाएगा।

विज्ञापन

10:40 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में पीवी सिंधू बनाम चेन यूफेई

भारत की बैडमिंटन में आखिरी बची उम्मीद पीवी सिंधू एशियन गेम्स के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में उतर चुकी हैं। उनका सामना दुनिया की नंबर चार खिलाड़ी चीन की चेन यूफेई से हो रहा है। सिंधू अगर यह मुकाबला जीत लेती हैं तो महिला एकल में भारत का पदक पक्का हो जाएगा। पीवी सिंधू ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने चेन यूफेई को पहले गेम में 21-11 से हराकर बढ़त बना ली है। सिंधू ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और आसानी से पहला गेम अपने नाम किया। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मुकाबले से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

10:36 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: हरजिंदर का स्नैच राउंड खत्म

भारोत्तोलन में महिलाओं के 69 किग्रा भारवर्ग में भारत की हरजिंदर कौर का सिर्फ एक प्रयास लीगल हो सका। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 94 किलो वजन उठाया था। इसके बाद अन्य दो प्रयासों में उन्होंने 97 किलो उठाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सकीं। वह फिलहाल सातवें स्थान पर हैं।

10:15 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर कौर की नजर पदक पर

हरजिंदर कौर - फोटो : PTI

भारत की हरजिंदर कौर आज महिला 69 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पदक जीतने के इरादे से उतरी हैं। वह मीराबाई चानू के नक्शेकदम पर चलते हुए भारत के लिए पदक जीतना चाहेंगी। फाइनल में उनके सामने मजबूत खिलाड़ियों की चुनौती होगी। एलेक्सा मीना ने प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है। उन्होंने स्नैच में 82 किलोग्राम वजन उठाया है। अब वह 85 किलोग्राम के प्रयास के लिए तैयार हैं।

10:12 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: उन्नति हूडा भी बाहर

बैडमिंटन से बुरी खबर आ रही है। मिक्स्ड डबल्स में तनीषा क्रास्टो-ध्रुव कपिला की जोड़ी और महिला डबल्स में त्रिशा जॉली-गायत्री गोपीचंद की जोड़ी के बाद महिला एकल में उन्नति हूडा भी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई हैं। उन्नति हूडा को क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर तीन जापान की अकाने यामागुची ने 21-16, 14-21, 21-17 से हराया। बैडमिंटन में अब बस पीवी सिंधू से उम्मीदें बची हैं। वह भी आज क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

10:04 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: श्रीशंकर और सोलोमन लॉन्ग जंप के फाइनल में पहुंचे

भारत के मुरली श्रीशंकर और डेविड सोलोमन पट्टूराज लॉन्ग जंप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। हालांकि, दोनों में से कोई क्वालिफिकेशन मार्क हासिल नहीं कर सका। क्वालिफिकेशन मार्क आठ मीटर का था। क्वालिफिकेशन मार्क सिर्फ एक एथलीट पार कर पाया। उज्बेकिस्तान के अनवर अनवारोव ने आठ मीटर का जंप लगाया। नियम के मुताबिक या तो क्वालिफिकेशन मार्क पार करना होता है, या फिर सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाने वाले शीर्ष-12 एथलीट्स फाइनल्स में जाते हैं। श्रीशंकर इन 12 एथलीट्स में आए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 7.84 मीटर का रहा। वहीं, सोलोमन भी इन्हीं 12 एथलीट्स में आए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 7.62 मीटर का रहा।


09:58 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: उन्नति-यामागुची का निर्णायक गेम रोमांचक, भारतीय खिलाड़ी 8-11 से पीछे

उन्नति हूडा और विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची के बीच क्वार्टर फाइनल का निर्णायक गेम रोमांचक हो गया है। ब्रेक के समय उन्नति 8-11 से पीछे चल रही हैं। हालांकि, ब्रेक के बाद उन्नति उस तरफ से खेलेंगी, जहां से उन्होंने दूसरा गेम जीता था। दूसरी ओर, यामागुची भी चोट से परेशान नजर आ रही हैं और कोर्ट पर उनकी मूवमेंट पहले जैसी नहीं दिख रही है। पहला गेम यामागुची ने 21-16 से जीता था, जबकि दूसरा गेम उन्नति ने 21-14 से अपने नाम किया।

09:54 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में अंकुश सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का

अंकुश - फोटो : IANS

बॉक्सिंग में पुरुषों के 80 किग्रा भारवर्ग में भारत के अंकुश पंघाल सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेकरुज सालिमोव को सर्वसम्मति से 5-0 से हराया। तीनों राउंड अंकुश जीतने में कामयाब रहे और सेमीफाइनल में पहुंच गए। इसी के साथ अंकुश ने भारत के लिए मुक्केबाजी में पदक पक्का कर लिया है।

09:52 AM, 27-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में उन्नति हूडा ने यामागुची को चौंकाया, स्कोर 1-1

उन्नति हूडा ने शानदार वापसी करते हुए विश्व नंबर-3 अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल के दूसरे गेम में हरा दिया। थकान से जूझने के बावजूद उन्नति ने दमदार खेल दिखाया और दूसरा गेम 21-14 से अपने नाम किया। पहला गेम यामागुची ने 21-16 से जीता था। इस जीत के साथ मुकाबला अब निर्णायक तीसरे गेम में पहुंच गया है। हालांकि, उन्नति के लिए चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि वह पहले दो गेम के बाद काफी थकान से जूझ रही हैं। अगर उन्नति यह मुकाबला जीत जाती हैं तो एशियन गेम्स 2026 में उनका पदक पक्का हो जाएगा।