सीकर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पूर्व ASI को मिला टिकट: जिला परिषद प्रत्याशियों के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी; पढ़िए पूरी सूची - Sikar News
Published on 16 अक्टू॰ 2026
सीकर16 घंटे पहले
कॉपी लिंक
सीकर में कांग्रेस ने जिला परिषद सदस्यों के प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 49 में से 48 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 20 नंबर वार्ड के प्रत्याशी का नाम लिस्ट में नहीं है।
कांग्रेस की मौजूदा जिला अध्यक्ष सुनीता को वार्ड नंबर 11 से टिकट मिला है। वहीं सीकर पुलिस से ऐच्छिक VRS लेने वाले ASI सुल्तान सिंह को वार्ड नंबर 40 से टिकट मिल गया है।
वार्ड 11 से कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की प्रत्याशी रहेंगी। सीकर में जिला प्रमुख का पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व होने के कारण अब सुनीता गठाला को कांग्रेस का जिला प्रमुख का चेहरा माना जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला सीकर में लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनीं। सुनीता गठाला को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नजदीकियों में गिना जाता है।
वार्ड 40 से पूर्व ASI को मिला टिकट
कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में एक दिन पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके ASI सुल्तान सिंह को वार्ड नंबर 40 से टिकट दिया गया है।
पूर्व प्रधान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव भी उम्मीदवार
वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 15 से भंवरलाल वर्मा को प्रत्याशी बनाया है। भंवरलाल सीकर जिले की दांतारामगढ़ पंचायत समिति से प्रधान रह चुके हैं। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 44 से अनिल बुरड़क को प्रत्याशी बनाया है। अनिल बुरड़क अभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सचिव हैं। अनिल को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीएस जाट के करीबियों में गिना जाता है।
भाजपा ने भी लिस्ट में आखिरी नाम किया जारी
सीकर में भाजपा ने जिला परिषद के लिए वार्ड नंबर 31 से कंवर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने गुरुवार देर रात प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी थी, लेकिन वार्ड 31 में प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने बताया- पार्टी में सर्वसम्मति से वार्ड 31 से कंवर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, जिन्होंने पर्चा भी दाखिल कर दिया है।
खबर अपडेट हो रही है...
.
खबरें और भी हैं...
सीकर जिला परिषद सदस्य के लिए भरे गए 242 नॉमिनेशन: भाजपा-कांग्रेस की लिस्ट जारी, BJP की बागी ने खंडेला विधायक पर लगाया टिकट काटने का आरोप
1:13
कॉपी लिंक
शेयर
महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप: ब्लैकमेल कर अलग-अलग जगह लेकर गया; मामला दर्ज
0:11
कॉपी लिंक
शेयर
सीकर में आज बारिश का अलर्ट: अगले दो दिन भी बरसात की संभावना, रात में तेज हवा चलने से तीन डिग्री गिरा तापमान
0:24
कॉपी लिंक
शेयर
जेईएन सुरेंद्र बने आज के 'स्टार ऑफिसर': सड़क और पाइपलाइन से जुड़ी दो समस्याओं का हुआ समाधान