
Amazon Great Freedom Sale 2026Image Credit source: Amazon
Amazon Great Freedom Sale 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंस या कोई गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. अमेजन ने भारत में अपनी ग्रेट फ्रीडम सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 7 अगस्त से शुरू होगी, जिसमें कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ एचडीएफसी बैंक ऑफर, नो कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज ऑफर और कई दूसरी बचत का फायदा भी मिलेगा.
7 अगस्त से शुरू होगी सेल
अमेजन ने घोषणा की है कि उसकी ग्रेट फ्रीडम सेल भारत में 7 अगस्त से शुरू होगी. यह कंपनी की स्वतंत्रता दिवस थीम वाली सालाना सेल है. हालांकि, अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि सेल कितने दिनों तक चलेगी और प्राइम मेंबर को अर्ली एक्सेस कब मिलेगा. सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर दिए जाएंगे.
बैंक ऑफर और बचत का मौका
इस सेल में एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईजी ईएमआई ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत तक अनलिमिटेड सेविंग्स का फायदा मिलेगा. इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध होंगे, जिससे खरीदारी और सस्ती हो सकती है.
कई तरह की डील्स और अतिरिक्त ऑफर
अमेजन के मुताबिक, इस सेल में टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, एक्सचेंज के साथ ब्लॉकबस्टर डील्स और ट्रेंडिंग डील्स मिलेंगी. हर दिन रात 8 बजे लिमिटेड पीरियड डील्स भी पेश की जाएंगी. इसके अलावा फ्रीबी सेंट्रल, बाय मोर सेव मोर, अमेजन कॉम्बो, एक्सचेंज मेला, अमेजन कूपन और सैंपल मेनिया जैसे ऑफर भी उपलब्ध होंगे. ग्राहक 10 प्रतिशत तक की छूट वाले गिफ्ट कार्ड और वाउचर का भी फायदा उठा सकेंगे. अमेजन ने कहा है कि किन प्रोडक्ट्स पर कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी सेल शुरू होने के करीब साझा की जाएगी.
ये भी पढ़ें: Vivo का नया सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, 5500mAh बैटरी और AI फीचर्स से है लैस

विशाल मैथिल
भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्सप्लेनर, डाटा स्टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.
Read More