Jul 27, 2026 05:41 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Amazon Great Freedom Sale 7 अगस्त और Flipkart Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होगी। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, Cashback और कई शानदार डील्स देने वाले हैं।

Amazon और Flipkart पर शुरू हो रही डिस्काउंट की जंग
Amazon vs Flipkart Freedom Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम एप्लायंस या कोई दूसरा गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास मौका है। देश की बड़ी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कंपनी Amazon और Flipkart ने अपनी आने वाली Freedom Sale की तारीखों का ऐलान कर दिया है। हर साल की तरह इस बार भी दोनों कंपनियां ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, कैशबैक और कई अन्य बचत वाले ऑफर देने जा रही हैं। Amazon की Great Freedom Sale 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी, जबकि Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी।
सम्बंधित सुझाव
हालांकि Flipkart Plus, Black और Flipkart Credit Card यूजर्स को 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से ही सेल का एक्सेस मिल जाएगा। फिलहाल दोनों कंपनियों ने सभी प्रोडक्ट्स पर मिलने वाली डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन बैंक ऑफर्स और कुछ शुरुआती फायदे सामने आ चुके हैं। अगर आप बड़ी खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन से ऑफर मिलने वाले हैं।
Amazon Great Freedom Sale की डिटेल्स और ऑफर्स
Amazon ने अपनी Great Freedom Sale की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से करने का ऐलान किया है। कंपनी इस बार "Big Savings for Everyone" थीम के साथ सेल आयोजित कर रही है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और रोजमर्रा के कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक ऑफर मिलने की उम्मीद है। Amazon Great Freedom Sale में HDFC Bank Credit Card और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा ग्राहक Exchange Offer का फायदा उठाकर पुराने प्रोडक्ट के बदले अतिरिक्त छूट पा सकेंगे। No-Cost EMI, Amazon Coupons और कई कैटेगरी में स्पेशल डील्स भी उपलब्ध होंगी।
Amazon Pay यूजर्स के लिए भी कई फायदे रखे गए हैं। कंपनी के अनुसार Send Money ऑफर के जरिए 50 रुपए का शॉपिंग रिवॉर्ड, Cashback Rewards के तहत 2,000 रुपए तक कैशबैक, गिफ्ट कार्ड और वाउचर पर 10% तक की बचत, मोबाइल रिचार्ज और इंश्योरेंस पर भी अतिरिक्त ऑफर दिए जाएंगे।
Flipkart Freedom Sale की डेट और ऑफर्स
Flipkart की Freedom Sale 8 अगस्त 2026 से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। हालांकि Flipkart Plus, Black Members और Flipkart Credit Card धारकों को 24 घंटे पहले यानी 7 अगस्त से सेल का एक्सेस मिलेगा। इसका मतलब है कि प्रीमियम मेंबर सबसे पहले लोकप्रिय डील्स का फायदा उठा सकेंगे। Flipkart ने पुष्टि की है कि सेल के दौरान SBI Credit Card से भुगतान करने पर ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर चुनिंदा EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। वहीं Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को खरीदारी पर 5% कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर, No-Cost EMI और चुनिंदा कैटेगरी में अतिरिक्त छूट भी मिलने की उम्मीद है।
किस सेल में मिलेगा ज्यादा फायदा?
दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लगभग एक जैसे ऑफर लेकर आ रहे हैं, लेकिन किस ग्राहक को ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर आपके पास HDFC Bank Credit Card है, तो Amazon की सेल ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। वहीं SBI Credit Card या Flipkart Axis Bank Credit Card रखने वाले ग्राहकों को Flipkart पर बेहतर बचत मिल सकती है। Freedom Sale शुरू होने से पहले अपने बैंक कार्ड, EMI ऑप्शन और एक्सचेंज वैल्यू की जांच कर लें। जिस प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं, उसे पहले से Wishlist में जोड़ दें ताकि सेल शुरू होते ही कीमत और ऑफर आसानी से देख सकें।
