वाराणसी एयर शो के लिए BSNL का हाईटेक नेटवर्क तैयार: BHU हेलीपैड से श्रीराम कॉलेज तक कनेक्टिविटी का प्लान, सुरक्षा सख्त रहेगी - Varanasi News

Published on 10 अक्टू॰ 2026

वाराणसी17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
वाराणसी में एयर शो के लिए तैयारियां शुरू। नमो घाट पर बिछेगा हॉटलाइन का जाल। - Dainik Bhaskar

वाराणसी में एयर शो के लिए तैयारियां शुरू। नमो घाट पर बिछेगा हॉटलाइन का जाल।

वाराणसी में होने वाले भारतीय वायुसेना (IAF) के भव्य एयर शो को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है।

एयर शो के दौरान अलग-अलग स्थानों पर तैनात अधिकारियों, सुरक्षा एजेंसियों और संबंधित टीमों के बीच बिना किसी रुकावट के संपर्क (कम्युनिकेशन) बना रहे, इसके लिए बीएसएनएल (BSNL) की ओर से एक विशेष हाईटेक नेटवर्क व्यवस्था की जा रही है।

नमो घाट पर सुरक्षा की तैयारियां शुरू। घाट पर बीएसएनएल लगवा रहा लीज लाइन।

नमो घाट पर सुरक्षा की तैयारियां शुरू। घाट पर बीएसएनएल लगवा रहा लीज लाइन।

हॉटलाइन-हाई स्पीड लाइन से जोड़ा जाएगा

इस बेहद महत्वपूर्ण आयोजन के दौरान कनेक्टिविटी में कोई भी तकनीकी बाधा न आए, इसे सुनिश्चित करने के लिए नमो घाट, बीएचयू (BHU), छावनी (कैंटोनमेंट) और बाबतपुर हवाई अड्डे जैसे प्रमुख केंद्रों को सीधे हॉटलाइन और हाई-स्पीड लीज लाइन से जोड़ा जाएगा।

वायुसेना के इस हवाई प्रदर्शन के दौरान शहर के कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर कनेक्टिविटी को बेहद मजबूत किया जा रहा है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्य आयोजन स्थल नमो घाट, बीएचयू हेलीपैड, सूजाबाद, 39 जीटीसी, बाबतपुर एयरपोर्ट और सोना तालाब स्थित श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स पर लीज लाइन बिछाई जाएगी ताकि आपात स्थिति में फौरन सहायता मंगाई जा सके।

नमो घाट पर रहेगा सबसे मजबूत नेटवर्क एयर शो का मुख्य केंद्र बिंदु नमो घाट होने वाला है। जहां 22, 24 और 25 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के जांबाज विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए नमो घाट पर संचार के अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां इंटरनेट लीज लाइन (ILL): नमो घाट पर दो हाई-स्पीड इंटरनेट लीज लाइन (आईआईएल) सेटअप की जा रही हैं।

दो अन्य समर्पित लीज लाइन भी स्थापित की जाएंगी। त्वरित और सुरक्षित संपर्क के लिए यहां पांच हॉटलाइन और छह एसटीडी (STD) टेलीफोन की व्यवस्था प्रस्तावित है। त्वरित संपर्क के लिए लगाई जा रही इन हॉटलाइन का उपयोग केवल निर्धारित आपातकालीन और आवश्यक संचार जरूरतों के लिए ही किया जा सकेगा। जबकि सामान्य एवं अन्य आधिकारिक संपर्क के लिए एसटीडी टेलीफोन सेवाएं माध्यम के रूप में काम आएंगी।

बीएचयू हेलीपैड पर भी सुरक्षा रहेगी सख्त।

बीएचयू हेलीपैड पर भी सुरक्षा रहेगी सख्त।

बीएचयू हेलीपैड से लेकर श्रीराम कॉलेज तक कनेक्टिविटी का पूरा प्लान मुख्य आयोजन स्थल के अलावा एयर शो से जुड़े अन्य सभी प्रमुख सहायक स्थानों पर भी उनकी संवेदनशीलता और उपयोगिता के अनुसार निर्धारित क्षमता की कनेक्टिविटी दी जा रही है। जिसमें बीएचयू हेलीपैड पर आपातकालीन और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए एक लीज लाइन के साथ 10 एमबीपीएस क्षमता की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही गंगा के उसपार सोजाबाद क्षेत्र में सुचारू कनेक्टिविटी के लिए एक लीज लाइन के साथ 30 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड निर्धारित की गई है। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (सोना तालाब) पर सुरक्षा और प्रबंधन टीमों की सहूलियत के लिए एक लीज लाइन के साथ 30 एमबीपीएस की कनेक्टिविटी प्रदान की जाएगी।

राजघाट पुल से 6 किलोमीटर एरिया में हो रही बैरिकेडिंग।

राजघाट पुल से 6 किलोमीटर एरिया में हो रही बैरिकेडिंग।

रामनगर से सूजाबाद तक 6 किलोमीटर की बैरिकेडिंग एयर शो को देखने के लिए वाराणसी और आसपास के जिलों से लाखों की संख्या में जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इतनी बड़ी भीड़ को नियंत्रित करने और गंगा किनारे दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने बेहद कड़ा सुरक्षा चक्र तैयार किया है।

रामनगर से लेकर सूजाबाद तक लगभग 6 किलोमीटर के लंबे दायरे में गंगा किनारे लोहे के तारों से मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि कोई भी अनियंत्रित होकर नदी की तरफ न जा सके। लोगों के सुरक्षित खड़े होने के लिए लोहे के तारों के साथ-साथ बांस और बल्ली के सहारे दो लेयर (Two-Layer) की बैरिकेडिंग भी तैयार की जा रही है।

.

खबरें और भी हैं...

  • शिवसेना नेता की हत्या के 2 शूटर प्रयागराज से गिरफ्तार: मंदिर में छिपा था मुख्य आरोपी; मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 किमी दूर आकर पकड़ा

    मंदिर में छिपा था मुख्य आरोपी; मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 किमी दूर आकर पकड़ा|प्रयागराज (इलाहाबाद),Prayagraj (Allahabad) - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • लखनऊ बाढ़-50 से ज्यादा कारें डूबीं, 3 लाख लोग प्रभावित: गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट

    गोंडा में 7 हजार लोग बाढ़ में फंसे, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट|उत्तरप्रदेश,Uttar Pradesh - Dainik Bhaskar1:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी एक्सप्लेनर

    पुलिस-होमगार्ड भर्ती की दौड़ में 20 दिन में 7 मौतें: दिल ने साथ छोड़ा या गर्मी ने जान ली; कौन है अभ्यर्थियों की मौत का जिम्मेदार

    दिल ने साथ छोड़ा या गर्मी ने जान ली; कौन है अभ्यर्थियों की मौत का जिम्मेदार|लखनऊ,Lucknow - Dainik Bhaskar2:29
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूपी के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें: लखनऊ और कानपुर को 300-300, वाराणसी को 250 बसें मिलेंगी

    • कॉपी लिंक

    शेयर