Jul 27, 2026 04:27 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Pebble ने Seeq AI Smart Glasses लॉन्च किए हैं, जिनमें 8MP कैमरा, AI असिस्टेंट, 75+ भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन और Open-Ear ऑडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। लॉन्च ऑफर में ये 10 हजार रुपये से भी कम में मिल रहे हैं।

Pebble Seeq AI Smart Glasses
भारतीय स्मार्ट वियरेबल ब्रैंड Pebble ने अपने नए Seeq AI Smart Glasses लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्ट ग्लासेस यूजर्स के लिए ‘Third Intelligent Eye’ की तरह काम करेंगे। इनमें 8MP कैमरा, AI असिस्टेंट, 75 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं का रियल-टाइम ट्रांसलेशन, स्मार्ट इमेज रिकग्निशन और Open-Ear ऑडियो जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लॉन्च ऑफर के चलते इसकी शुरुआती कीमत 10 हजार रुपये से कम रखी गई है।
Seeq AI Smart Glasses को प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स, ट्रैवलर्स और टेक्नोलॉजी पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनका वजन 50 ग्राम से कम है और इनमें प्रिस्क्रिप्शन लेंस भी लगाए जा सकते हैं।
AI असिस्टेंट और रियल-टाइम ट्रांसलेशन
नए स्मार्ट ग्लासेस में इनबिल्ट AI असिस्टेंट मिलता है, जिसे "Hey, Seeq" कहकर एक्टिवेट किया जा सकता है। यूजर्स इससे नॉर्मल या रिफरेंस बेस्ड सवाल पूछ सकते हैं और रियल-टाइम जवाब पा सकते हैं। इसके अलावा, Seeq 75 से ज्यादा भारतीय और विदेशी भाषाओं में AI बेस्ड रियल-टाइम ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है। यह फीचर खासतौर पर सफर के दौरान या अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने वाले लोगों के लिए काम का हो सकता है।
8MP कैमरा और 4K फोटो सपोर्ट
Pebble Seeq में 8MP का कैमरा दिया गया है, जो Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग और 4K फोटो कैप्चर को सपोर्ट करता है। कैमरे को वॉइस कमांड या फ्रेम पर मौजूद बटन के जरिए ऑपरेट किया जा सकता है। रिकॉर्डिंग के दौरान प्राइवेसी इंडिकेटर लाइट भी जलती है, ताकि सामने मौजूद लोगों को रिकॉर्डिंग की जानकारी मिल सके।
Smart Image Recognition और Open-Ear Audio
स्मार्ट ग्लासेस में AI आधारित Smart Image Recognition फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स किसी ऑब्जेक्ट, लैंडमार्क, विदेशी भाषा के टेक्स्ट या साइनबोर्ड की पहचान कर सकते हैं। ऑडियो के लिए कंपनी ने OpenWaveX Open-Ear Audio टेक का इस्तेमाल किया है। इसमें ट्विन डायरेक्शनल ड्राइवर्स दिए गए हैं, जिससे यूजर म्यूजिक सुन सकते हैं, कॉल अटेंड कर सकते हैं और वॉइस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। म्यूजिक, कॉल और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए टच जेस्चर सपोर्ट भी इनमें मौजूद है।
इतनी है Seeq AI Smart Glasses की कीमत
Pebble Seeq AI Smart Glasses की कीमत वैसे तो 12,999 रुपये है, लेकिन प्री-बुकिंग के दौरान इन्हें 9,999 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर खरीदा जा सकता है। यह Titan Black और Stealth Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। प्री-बुकिंग Pebble की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इसके अलावा, इन्हें Flipkart, PebbleCart और चुनिंदा इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें