Jail Bharo Nadolan Mumbai: 2 अक्टूबर को गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) पर कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) का जेल भरो आंदोलन होगा। प्रोटेस्ट से दो दिन पहले कॉकरोज जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) मुंबई पहुंचे।
बुधवार को एयरपोर्ट पहुंचे सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने एएनआई को बताया कि मुंबई (Mumbai) के शिवाजी पार्क (Shivaji Park) के गेट नंबर 6 पर 2 अक्टूबर (2nd October) को कॉकरोच जनता पार्टी का जेल भरो आंदोलन (Jail Bharo Nadolan) होगा।
उन्होंने सभी राजनीतिक दलों सहित आमजन से लोकतंत्र बचाने के लिए आंदोलन में शामिल होने की अपील की।
Abhijeet Dipke Mumbai Airport: ‘Jail Bharo Andolan’ से पहले मुंबई पहुंचे CJP Founder अभिजीत दिपके
CJP Founder अभिजीत दिपके मुंबई पहुंच गए हैं। 2 अक्टूबर को मुंबई में प्रस्तावित ‘Jail Bharo Andolan’ से पहले उनका मुंबई Airport पहुंचने का VIDEO सामने आया है।
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 30, 2026
CJP ने Chief Election… pic.twitter.com/v4kcuaFGSQ
CEC पर लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश का आरोप
उन्होंने भारतीय निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (CEC Gyanesh Kumar) देश के गद्दार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश की है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
वोटर लिस्ट से नाम कटेगा तो EM का क्या करेंगे?
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) एआई (AI) वाले सवाल पर कहा कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन हैक की जा सकती है। बात अब ईवीएम (EVM) की ही नहीं, बल्कि वोटर लिस्ट (Voter List) की भी है। वोटर लिस्ट से नाम कटेगा तो ईवीएम का करेंगे क्या?
यह भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan Statement: शिवराज ने कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को बताया ‘परिवार बचाओ’ मार्च; आशीष बोले- INDI गठबंधन को राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं!
सवाल पार्टी या आइडियोलॉजी का नहीं, लोकतंत्र का है
4 अक्टूबर को मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के प्रदर्शन पर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस आंदोलन सभी भारतियों को एकसाथ आना बहुत जरूरी है।
सवाल अब पार्टी या किसी आइडियोलॉजी का नहीं है। सवाल है लोकतंत्र बचाने का।
हर नागरिक को अपनी बात रखने का अधिकार
प्रोटेस्ट की अनुमति नहीं दिए जाने पर फाउंडर दीपके ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कोई दिक्कत नहीं हुई थी।
यह भी पढ़ें: Rabi Crops MSP Hike: गेहूं समेत 6 रबी फसलों का MSP बढ़ा, कुसुम में सबसे ज्यादा 675 रुपए का इजाफा
लेखक
![]()