
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान
Aamir Khan Upcoming Movies Update: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बेहद कम प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ना पसंद करते हैं और काफी सेलेक्टिव रहते हैं. पिछले कुछ समय से ये चर्चाएं थी कि वे कुछ बढ़िया बायोपिक फिल्मों का हिस्सा हो सकते हैं. इन फिल्मों को लेकर काफी बातें भी हुईं. लेकिन इसके बाद भी इन फिल्मों को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं आई. 1-2 नहीं बल्कि 4 बायोपिक फिल्मों में उनके होने की चर्चाएं थीं. इसके अलावा वे एक सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा होने वाले थे. लेकिन किसी को भी लेकर बात आगे नहीं बढ़ सकी.
ताज्जुब की बात तो ये है कि इन फिल्मों को लेकर लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली. वे राकेश शर्मा बायोपिक से लेकर अशनीर ग्रोवर बायोपिक तक करने वाले थे. लेकिन कोई भी कन्फर्मेशन ना आने से या उन फिल्मों के बंद हो जाने से दिक्कतें और भी बढ़ गई हैं. आइए जानते हैं कि आमिर खान किन 5 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा होने वाले थे जिन्हें लेकर अभी तक गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है.
अशनीर ग्रोवर बायोपिक: जब इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई थी तो इसमें अशनीर ग्रोवर को लिया गया था. 2027 में इस फिल्म की शूटिंग होनी थी. हालांकि आमिर खान ने बाद में फिल्म छोड़ दी थी. वहीं बाद में इस फिल्म के लिए एक्टर राजकुमार राव को कास्ट कर लिया गया था.
लोकेश सुपरहीरो फिल्म: आमिर खान और लोकेश कनगराज ने इस प्रोजेक्ट के बारे में डिस्कशन किया था. सितंबर 2026 में इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना थी. स्क्रिप्ट को लेकर भी रिवीजन कर लिया गया था. लेकिन इसके बाद भी कोलाबोरेशन आगे नहीं बढ़ सका था. अभी इस फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है.
दादा साहेब फाल्के बायोपिक: दिसंबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के शूट की प्लानिंग की गई थी. कई बार फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया गया था. आमिर खान ने इस दौरान आगे के चेंजेस पर बात की थी. लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बन सकी थी और प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था.
ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 के लिए तीसरा रविवार रहा लकी, फिल्म ने की बंपर कमाई, 17 दिन में कलेक्शन पहुंचा 200 करोड़ के पार
मोगुल: देश के महान सिंगर गुलशन कुमार की फिल्म मोगुल के बनने की प्लानिंग चल रही थी. लेकिन फिल्म पर कोई खास अपडेट नहीं आया. पहले इसमें अक्षय कुमार को कास्ट किया जाना था. अक्षय के फिल्म से बाहर होने के बाद फिल्म के लिए आमिर खान को लिया गया. फिल्म का पेपरवर्क हो चुका था. साथ ही आमिर फिल्म करने के लिए तैयार भी थे. मगर ये कोलाबोरेशन कभी भी हो नहीं सका ना इसपर कोई अपडेट आया.
राकेश शर्मा बायोपिक: इस फिल्म की अनाउंसमेंट दंगल के बाद हुई थी और आमिर खान पहले से ही इस फिल्म से जुड़े हुए थे. रोल के लिए वे कई बार राकेश शर्मा से मिले भी थे. फिल्म में आमिर के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जाना था. लेकिन फिल्म की शूटिंग से पहले ही आमिर ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More