Aaj ka Rashifal 25 July 2026: धनु वाले नए संपर्कों में रहें सावधान, मकर को व्यापार में होगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Published on 24 जुल॰ 2026

Aaj Ka Rashifal 25 July 2026 Dev Shayani Ekadashi Saturday Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 25 जुलाई 2026 शनिवार को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार देव शयनी एकादशी है। राशि चक्र की कौन सी राशि के लिए दिन खास होगा, किसे सावधान रहना होगा, पढ़ें 25 जुलाई का राशिफल।

धनु राशि (Sagittarius) - दैनिक राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए शनिवार को कुंडली के 12वें भाव का चंद्रमा नए संपर्कों या अज्ञात लोगों पर भरोसा करने से नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

व्यापार अलर्ट

यदि आप व्यापारी हैं तो आपको नए व्यापारियों से संगति में ध्यान रखना है। नहीं तो आपका बना बनाया कारोबार बिगड़ सकता है। सितारे आपके कमजोर रहेंगे। ऐसे में आपको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है। मार्केट में किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। 

लव लाइफ:

यदि आप लव लाइफ में हैं तो आपको आफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। फालतू की बातों से आपको को दूर रखना होगा। 

शुभ रंग - सफेद

भाग्यशाली अंक - 6

अशुभ अंक - 2

यह भी पढ़ें; Weekly Horoscope 26 July-2 August 2026: सिंह राशि इस सप्ताह नौकरी में रहें सावधान, कन्या के पास धन आने के उत्तम योग, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 

यदि आपकी राशि मकर ​है तो आपकी कुंडली के 11वें भाव में बैठे चंद्रमा मुनाफा कराएगा। आपकी प्राथमिकता मुनाफा और आय बढ़ाने पर होगी। 

व्यापार व मेहनत: 

बिजनेस को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। कड़ी मेहनत ही अपना मुकाम हासिल पा पाएंगे। यदि आप पैतृक कारोबार से जुड़े हैं तो उसमें आ रही रुकावटें दूर होंगी। यदि टैक्स से जुड़ा कोई मामला उलझा है तो उसमें उलझने से आपको बचना होगा। 

करियर व परिवार: 

आपकी कुंडली में बना ब्रह्म योग पुरानी मेहनत का फल दिलाना शुरू कर देगा। यदि आप टीम लीडर हैं तो आपको अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभानी होगी। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपका माहौल अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग — लाल

भाग्यशाली अंक - 4

शुभ अंक - 8

यह भी पढ़ें;  Weekly Horoscope 27 July-2 August: शिव पंचाक्षर मंत्र से बनेंगे धनु के काम, मकर वाले दुर्घटनाओं से रहें सतर्क, कुंभ-मीन साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 

कुंभ रााशि वालों की कुंडली में 10वें भाव का चंद्रमा घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह और आशीर्वाद से अटके काम बनाएगा। 

व्यापार: 

आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। पैसों में आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपनी कमाई का कुछ हिस्सा समाज सेवा में लगाने की सलाह दी जा रही है। 

करियर व विद्यार्थी: 

नौकरीपेशा लोगों का बैंक बेलेंस गड़बढ़ हो सकता हैं। आपको सैलरी से ज्यादा स्किल को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा। 

प्लानिंग: 

आपको फ्यूचर प्लानिंग पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप स्टूडेंट्स हैं तो आपको खाली समय में ई-बुक्स का सहारा लेना चाहिए। 

शुभ रंग - भूरा

भाग्यशाली अंक - 6

अशुभ अंक - 1

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए 9वें भाव का चंद्रमा धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। 

व्यापार व लाभ: 

यदि आप व्यापारी हैं तो आपको ब्रह्म योग के प्रभाव से धन लाभ होगा। आपको पैसे को सही जगह पैसे इन्वेस्ट करने की प्लानिंग करनी होगी। आपको अपना सोशल नेटवर्क बढ़ाना होगा तभी व्यापार आगे बढ़ेगा। 

करियर व परिवार: 

नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना होगा। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा होगा। परिवार के बुजुर्गों के मार्गदर्शन से पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। 

शुभ रंग - आसमानी नीला

भाग्यशाली अंक - 3

अशुभ अंक -

यह भी पढ़ें; Weekly Horoscope 27 July-2 August 2026: आदित्य हृदय स्त्रोत के पाठ से बनेंगे मेष के काम, लाल मसूर की दाल दान करने से वृष को होगा लाभ, मिथुन कर्क साप्ताहिक राशिफल