![]()
20 जुलाई 2026 का अंकफल
Aaj Ka Ankfal 20 July 2026: आज 20 जुलाई 2026 है। 20 का संयुक्त अंक शुभ, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व तार्किक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक भी है। 20 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। आज 20-07-2026 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। मंगल ,चन्द्रमा, गुरु व सूर्य परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 01, 09 तथा 03 हैं। यहां पर आप अपने जन्मांक के अनुसार आज का अपना अंकफल देख सकते हैं।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक आपके लिए 02 व 03 है। आज जॉब में थोड़ा संघर्ष आप करेंगे, लेकिन व्यवसाय में प्रगति होगी। बता दें कि नामांक 01 व 09 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। इसके अलावा आपको कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है। आज आपके लिए श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करना शुभ रहेगा। आपके लिए आज शुभ रंग लाल व पीला है, जबकि भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक आपके लिए 01 व 09 है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर आज आप परेशान रहेंगे। हालांकि, नामांक 01 व 02 का उच्चधिकारी नौकरी में लाभ दे सकता है। साथ ही नौकरी में प्रोग्रेस होगी। आज आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी। आज आपके लिए श्री सूक्त का पाठ करना शुभ रहेगा। शुभ रंग आपके लिए आज सफेद व बैंगनी है, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)
शुभ अंक 01 व 02 है। अंक स्वामी गुरु तथा भाग्य स्वामी सूर्य नौकरी में कोई बड़ा अवसर आपको दे सकते हैं। साथ ही व्यवसाय में उन्नति होगी। हालांकि, स्वास्थ्य से कष्ट हो सकता है। आज आपके लिए मिष्ठान, जल व सात अन्न का दान करना शुभ रहेगा। शुभ रंग आपके लिए आज हरा व बैंगनी है, जबकि भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)
आज शुभ अंक 05 व 06 है। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य व गुरु आपके लिए आज सपोर्टिंग हैं। बैंकिंग व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले लोगों को आशातीत सफलता मिलेगी, जबकि व्यवसाय में अंक 01 व 03 से शुभ लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए। सुंदरकांड का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आपके लिए आज लाल व पीला है, जबकि भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)
शुभ अंक 04 व 07 है। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। इसके अलावा नौकरी में उन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही किसी रुके कार्य में प्रगति होने की संभावना है। स्वास्थ्य आज बेहतर रहेगा। चावल व तिल का दान करना आज आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आपके लिए लाल व पीला है, जबकि भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)
शुभ अंक आज 04 व 07 है। आज आपको व्यवसाय में सफलता मिलेगी। नौकरी में भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व अंक 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा। हालांकि, बीपी व शुगर के मरीजों को सावधानी बरतनी होगी। आज श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आज आपके लिए लाल व नारंगी है, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)
शुभ अंक 04 व 08 है। व्यवसाय में प्रगति होने से आप खुश रहेंगे। इसके अलावा नौकरी में भी सफलता मिलने के योग हैं। बता दें कि केतु इस अंक के स्वामी व सूर्य भाग्य स्वामी हैं। आज श्वास के रोगी विशेष सावधानी बरतें। सुंदरकांड का पाठ करना आज आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आज आपके लिए पीला व सफेद है, जबकि भाग्य प्रतिशत 70% रहेगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)
शुभ अंक 04 व 05 है। बता दें कि आज का दिन नौकरी में सफलता मिलने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी सूर्य के मित्र ग्रह गुरु का आज आपको सपोर्ट मिलेगा। शनि व मित्र ग्रह बुध व्यवसाय में बड़ी सफलता दिला सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन श्वास व नेत्र के रोगी सावधानी बरतें। आज मसूर व गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आज आपके लिए नारंगी व लाल है, जबकि भाग्य प्रतिशत 65% रहेगा।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)
शुभ अंक 01 व 02 है। व्यवसाय में आपको मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी में नामांक 01 व 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। साथ ही स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा। शुभ रंग आज हरा व नीला है, जबकि भाग्य प्रतिशत 60% रहेगा।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article