
इंडिया A vs न्यूजीलैंड A का शेड्यूल जारी. (फोटो- PTI)
India A tour of Zew Zealand: न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने टीम इंडिया के मेगा दौरे और प्लंकेट शील्ड के घरेलू कैलेंडर के साथ पूरे शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. अक्टूबर के अंत से दिसंबर की शुरुआत तक चलने वाला टीम इंडिया यह दौरा न्यूजीलैंड क्रिकेट इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा इंटरनेशनल दौरा साबित होगा. इस मल्टी-फॉर्मेट दौरे पर भारतीय सीनियर टीम 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मुकाबले खेलेगी. इसके अलावा, टेस्ट सीरीज की पुख्ता तैयारी के लिए इंडिया A टीम भी न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां वह न्यूजीलैंड A के खिलाफ 3 चार दिवसीय मुकाबले खेलेगी.
इंडिया A के दौरान का शेड्यूल आया सामने
इस दौरे पर टीम इंडिया की टी20 और वनडे सीरीज के साथ-साथ पैरेलल रूप से इंडिया A के चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका सीधा प्रसारण NZC यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा. इन 3 मैचों की शुरुआत 24 अक्तूबर से होगी, जो 10 नवंबर तक चलेंगे. इस दौरान पहला और तीसरा मुकाबला लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल में खेला जाएगा. वहीं, दूसरी मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में होगा.
इंडिया A vs न्यूजीलैंड A का शेड्यूल
- पहला 4-दिवसीय मैच: 24 से 27 अक्टूबर (बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन)
- दूसरा 4-दिवसीय मैच: 31 अक्टूबर से 3 नवंबर (हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च)
- तीसरा 4-दिवसीय मैच: 7 से 10 नवंबर (बर्ट सटक्लिफ ओवल, लिंकन)
2019 के बाद पहली बार कीवी धरती पर टेस्ट खेलेगा भारत
भारतीय टीम साल 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेगी, वहीं व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में भारत का यह 2022 के बाद पहला कीवी दौरा होगा. यह दौरा भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए विदेशी परिस्थितियों में अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मौका लेकर आएगा. इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होगी, पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को खेला जाएगा. इसके बाद अगले 4 मुकाबले 24 अक्टूबर, 27 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होंगे.
फिर वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा, जिसके बाद बाकी मुकाबले 7 नवंबर, 10 नवंबर, 13 नवंबर और 15 नवंबर को खेले जाएंगे. अंत में 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से भारत के लिए काफी अहम रहने वाले हैं. भारत को हर हाल में ये दोनों मुकाबले जीतने होंगे.

मोहिद खान
मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.
Read More