अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने से नगर निगम की भवन शाखा में बैठे अफसरों के हाथ कांप रहे है। यहीं कारण है कि 932 अवैध कॉलोनियों में से सिर्फ 59 पर ही एक्शन लिया गया। 33 अवैध कॉलोनी की एफआईआर कराने के लिए सूची बीते महीने बन चुकी है, लेकिन अफसर उन पर एफ
.
- शहर के नजदीक पिपरौली, गिरवाई, केदारपुर में ज्यादा बस रही हैं अवैध कॉलोनी
- शहर के नजदीक कॉलोनाइजरों ने बिछा रखा है जाल
इस बीच कलेक्टर रुचिका चौहान ने निगम आयुक्त संघ प्रिय से पूछा है कि 932 में से 511 अवैध कॉलोनियों पर अभी तक किन कारणों से कार्रवाई नहीं की। इसके लिए जो अफसर जिम्मेदार हैं। उनके बारे में बताए। ये संदेश पहुंचते ही भवन शाखा में हड़कंप मचा हुआ है। एक तरफ जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों पर सख्त एक्शन ले रहा है। अभी तक प्रशासन जिले की 51 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर 76 कॉलोनाइजर पर एक्शन लिया है। इन पर एफआईआर भी कराई गई है। वहीं निगम के अफसर 932 में से 59 पर ही कार्रवाई कर चुप बैठ गए है।
ये देना होगी कलेक्टर की जानकारी
- कलेक्टर ने आयुक्त से कहा है कि 932 अवैध कालोनियों मे से 511 अवैध कॉलोनियों पर किन कारणों से अब तक कार्रवाई नहीं की गई। इसके लिए कौन जिम्मेदार है। अवैध कॉलोनी की जो सूची दी है। उसमें संबंधित कॉलोनी के सभी सर्वे नंबरों में से निगम ने केवल कुल सर्वे नंबर के प्रकरण दर्ज किए हैं। स्थिति स्पष्ट करें।
अवैध कॉलोनी: अभी तक क्या हुई कार्रवाई
- निगम के 66 वार्डों में 932 अवैध कॉलोनियां कागजों में दर्ज हो है। हालांकि आंकड़ा 1000 से ज्यादा हो चुका है।
- अवैध कॉलोनियों की सूची के बाद खसरे के कॉलम नंबर 12 में 421 कॉलोनियों के नाम दर्ज हो चुके है। निगम 3 अगस्त तक 59 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर चुका है।
ये है 33 अवैध कॉलोनियां, जिनके मालिक पर होगी FIR
- ग्राम जिरैना: सर्वे नंबर 197/1/1, कॉलोनाइजर (निधि भदौरिया, संतोष जैन)। सर्वे नंबर 169 (शांति गुर्जर)।
- पदमपुर खेरिया: 151, 171/1/2/3, 169/1/2 (रामऔतार, मानसिंह लोधी), 103/2 (चतुर सिंह) ।
- विक्रमपुर भदरौली: 15/1, 15/2,15/3 (महेश सिंह, गौरव सिंह)।
- पिपरौली: 219/1,220,221 (उजागर सिंह), 229/2, 220 से 222, 225, 227, 232,234, 236,241, 244,230, 245/2 (संतोष), 413/1/1 (रामबाबू, जीतू कुशवाह), 456/4 (रामबाबू कुशवाह), 152,155 (महेश कुशवाह), 137 से 143, 146, 147 (किरण भूतड़ा)।
- गिरवाई: 1279/1 (महेश कुशवाह), 1055/4 (देवेंद्र कुशवाह), 1055/5 (मुन्नीबाई),1055/7 (विजय कुशवाह), 911,951/1, 951/2 (नरेश भाटिया), 1055/9 (गंभीर), 1054/2/2. 1054/2/3 (धनीराम), 1377, 1471,1472,1473 (अनिल, मनोज कुशवाह)।
- सालूपुरा: 56/3,57,59, 61,62,68, 70-72,76 (केशव, जितेंद्र), 145,146(महेश दयाशंकर साहू, देवेंद्र प्रजापति, प्रियंका) 56/3/1/1/2 (कैलाश), 141,142,147,148,149 (सौरभ जैन, दयाशंकर शर्मा), 58/1, 58/2 (साधूराम), 525, 531 (पुष्पा साहू) 125 (रंजीत गुर्जर)
- केदारपुर: 203/3, 204, 205 (रामवरन सिंह, विष्णु प्रजापति), 203/1, 206/1 (दीवान सिंह, विद्या कुशवाह),345/2, 348/2 (परमाल सिंह), 241/1, 251, 252, 253/1, 255, 257 (मेवाराम गुर्जर, रामरती गुर्जर)।
- महाराजपुरा: 715,713 (हरिराम, रूपसिंह, रमेश, बनवारी, गुलाब, राकेश, संतोष) ।
नजूल-पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बस गई अवैध कॉलोनी
बहोड़ापुर के आदर्श मिल रोड पर नूर मस्जिद के सामने दस्तावेजों में सर्वे नंबर 361/1 की 1.8810 हेक्टेयर और 361/2 की 0.0410 हेक्टेयर भूमि शासकीय नजूल के नाम दर्ज है। वहीं सर्वे नंबर 362 की 0.1360 हेक्टेयर भूमि पीडब्ल्यूडी के नाम दर्ज है। इसके बावजूद इन सरकारी जमीनों पर अवैध कॉलोनी बस गई। शिकायत जनसुनवाई से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक पहुंची, लेकिन जिम्मेदार विभागों ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। नतीजा यह रहा कि कब्जे बढ़ते गए और शिकायतें फाइलों में दबती रहीं।
एसडीएम की सूची पर क्यों कार्रवाई अटकी, रिपोर्ट मांगी अवैध कालोनी की, जो सूचियां क्षेत्रीय एसडीएम ने निगम को उपलब्ध कराई थीं। उस प्रत्येक प्रकरण में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है। कार्रवाई डिले के लिए कौन जिम्मेदार है इसकी रिपोर्ट मांगी है। -रुचिका चौहान, कलेक्टर
जानकारी जुटा रहे हैं, जल्द भेजी जाएगी जानकारी अवैध कॉलोनी को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं। जल्दी ही इसकी सूची बनाकर दी जाएगी। -संघ प्रिय, आयुक्त, नगर निगम
भवन अधिकारियों को एफआईआर के निर्देश दिए अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी भवन अधिकारियों को दिए हैं। एफआईआर भी जल्द होगी। -टी प्रतीक राव, अपर आयुक्त