Shardiya Navratri Dates 2026: शारदीय नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद खास होता है. इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है. इस दौरान कई भक्त व्रत रखते हैं और घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करते हैं. मान्यता है कि सच्चे मन से माता की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.
हालांकि साल 2026 में नवरात्रि की तारीखों को लेकर लोगों के मन में सवाल है कि यह पर्व 9 दिन चलेगा या 10 दिन. ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि की सही तारीखें, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और जानिए किस दिन मां के किस स्वरूप की पूजा की जाएगी.
कितने दिन की होगी शारदीय नवरात्रि?
सम्बंधित ख़बरें
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होगी. इसका समापन 20 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ होगा. इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी. वहीं, 20 अक्टूबर को महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की पूजा, हवन और कन्या पूजन किया जाएगा. बता दें कि इस बार नवरात्रि का पर्व 9 दिनों के बजाय 10 दिनों तक चलेगा.
शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना तिथि
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना के साथ पूजा की शुरुआत होती है. पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात 9 बजकर 19 मिनट पर शुरू होकर 11 अक्टूबर की रात 9 बजकर 30 मिनट पर रहेगी. उदयातिथि के हिसाब से कलश स्थापना 11 अक्तूबर को की जाएगी.
शारदीय नवरात्रि 2026 घटस्थापना शुभ मुहूर्त
सुबह का मुहूर्त: 11 अक्टूबर, सुबह 6:19 बजे से 10:12 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: 11 अक्टूबर, दोपहर 11:44 बजे से 12:31 बजे तक
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
11 अक्टूबर 2026- पहला दिन- मां शैलपुत्री पूजा
12 अक्टूबर 2026- दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्टूबर 2026- तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्टूबर 2026- चौथा दिन- मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्टूबर 2026- पांचवां दिन- मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्टूबर 2026- छठा दिन- मां कात्यायनी पूजा
17 अक्टूबर 2026- सातवां दिन- मां कालरात्रि पूजा
18 अक्टूबर 2026- आठवां दिन-मां महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
19 अक्टूबर 2026- नौवां दिन- मां सिद्धिदात्री पूजा (महानवमी)
20 अक्टूबर 2026- दसवां दिन- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, नवमी हवन, मां सिद्धिदात्री पूजा / महानवमी (नौवां दिन), विजयादशमी (दशहरा)
दुर्गा पूजा कैलेंडर 2026
नवरात्रि के साथ ही देश के कई हिस्सों में दुर्गा पूजा का उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है. खासतौर पर पश्चिम बंगाल में दुर्गोत्सव के दौरान भव्य पंडाल सजाए जाते हैं और मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है. यह उत्सव मुख्य रूप से षष्ठी से विजयादशमी तक चलता है.
16 अक्टूबर 2026: षष्ठी पूजा, बिल्व निमंत्रण, कल्पारंभ, अकाल बोधन, आमंत्रण और अधिवास
17 अक्टूबर 2026: सप्तमी पूजा, नवपत्रिका पूजा और कोलाबोऊ पूजा
19 अक्टूबर 2026: अष्टमी पूजा, कुमारी पूजा और संधि पूजा
20 अक्टूबर 2026: नवमी पूजा, बंगाल महा नवमी और दुर्गा बलिदान
21 अक्टूबर 2026: बंगाल विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और सिंदूर उत्सव
---- समाप्त ----