भाजपा नेता ने दवा व्यापारी को चप्पलों से पीटा: अमेठी में मेडिकल स्टोर में घुसकर लात-घूसे बरसाए, उधारी के 850 रुपए मांगने पर भड़के थे - Amethi District News
Published on 24 जुल॰ 2026
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Amethi
Amethi BJP Leader Assaults Medical Store Owner Over Dues | CCTV Footage
भाजपा नेता ने दवा व्यापारी को चप्पलों से पीटा:अमेठी में मेडिकल स्टोर में घुसकर लात-घूसे बरसाए, उधारी के 850 रुपए मांगने पर भड़के थे
अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला12 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अमेठी में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष ने मेडिकल स्टोर में घुसकर दवा व्यापारी के साथ मारपीट की। उन्होंने केमिस्ट पर लात-घूसे बरसाए। कुर्सी से उठाकर थप्पड़ मारे और फिर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
घटना गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे मुसवापुर चौराहे की है। इसका 25 सेकेंड का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में भाजपा नेता दवा व्यापारी को लगातार चप्पल से पीटते दिख रहा है। करीब 10 सेकेंड में उसने 7 बार चप्पल से पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच-बचाव कर व्यापारी को छुड़ाया।
व्यापारी का आरोप है कि उसने भाजपा नेता से दवा के 850 रुपए उधार मांगे थे। इसी बात पर वह भड़क गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे भाजपा नेता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
भाजपा नेता ने भी दवा व्यापारी के खिलाफ शिकायत दी है। उनका आरोप है कि वह पिछले तीन महीने से उसी मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे थे, लेकिन दवा से फायदा नहीं हो रहा था। शिकायत करने पर केमिस्ट ने उनके साथ बदतमीजी की, जिसके बाद विवाद हुआ।
दो फुटेज देखिए…
भाजपा नेता मेडिकल स्टोर के अंदर दौड़ते हुए आते हैं और कुर्सी पर बैठे व्यापारी को पीटना शुरू कर देते हैं।
पहले वह दवा व्यापारी को थप्पड़ और लात-घूसे मारते हैं, फिर चप्पल से पीटने लगते हैं। इस बीच आसपास के लोग बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाते हैं।
अब पूरा मामला जानिए
हरदोई के माधौगंज के रहने वाले मुकेश कुमार द्विवेदी सुल्तानपुर में किराए पर रहते हैं। अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र के मुसवापुर चौराहे पर 'मेडिक्स हेल्थकेयर' नाम से उनका मेडिकल स्टोर है।
मुकेश ने बताया- गुरुवार शाम करीब 5:15 बजे मैं अपनी दुकान पर बैठा था। तभी पास के गांव के रहने वाले भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय मेडिकल स्टोर पहुंचे। उन्होंने पर्चा देकर दवा मांगी। इसी दौरान मैंने उनसे करीब एक महीने के उधार 850 रुपए देने के लिए कहा।
भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।
उधार मांगने पर भड़के, केमिस्ट को कुर्सी से उठाकर पीटा
आरोप है कि 850 रुपए मांगने पर भाजपा नेता सौरभ पांडेय भड़क गए। मेडिकल स्टोर के अंदर घुस गए। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि उन्होंने कुर्सी पर बैठे मुकेश को उठाकर थप्पड़ और घूंसे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान उन्होंने मुकेश का सिर और गर्दन पकड़कर काउंटर पर पटकने की भी कोशिश की।
मुकेश का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। मारपीट की पूरी घटना मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
आरोपी भाजपा नेता सौरभ पांडेय ने बताया- उनकी स्किन पर दाने निकल रहे थे, जिसका इलाज वह पिछले तीन महीने से डॉक्टर से करा रहे थे। उनका आरोप है कि दवा से आराम नहीं मिलने पर उन्होंने डॉक्टर को फोन कर इसकी जानकारी दी।
इस पर डॉक्टर ऊंची आवाज में बात करने लगे और कहा, जहां जाना हो जाकर दिखाओ। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो डॉक्टर ने उन्हें गालियां दीं। इसके बाद विवाद हो गया।
उन्होंने डॉक्टर के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें ₹850 नहीं देने की बात कही गई है। सौरभ पांडेय का दावा है कि डॉक्टर पर पहले से उनके ₹3,500 किराये के बकाया हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टर पहले उनकी दुकान में किराये पर क्लीनिक चलाते थे और किराया नहीं देने पर उन्होंने उन्हें दुकान खाली करा दी थी।
गौरीगंज सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया-
केमिस्ट मुकेश कुमार द्विवेदी की तहरीर पर आरोपी भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सौरभ पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज लिया गया है। वीडियो में मारपीट की घटना कैद हुई है। भाजपा नेता ने भी अभद्रता का आरोप लगाकर केमिस्ट के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
----------------------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
गोरखपुर में बाढ़ खंड के एक्सईएन पर थप्पड़ बरसाए, VIDEO:काला हेलमेट पहनकर हमलावर आए, 6 पर FIR
गोरखपुर के बाढ़ खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता के साथ मारपीट करने और जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। कार्यालय में करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना कैद हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
निरीक्षण करने पहुंचे अफसर को थप्पड़ मारे, VIDEO: गोरखपुर में निलंबित क्लर्क ने ऑफिस में हमला किया, बोला- पिस्तौल निकालो, इसे मार देते हैं
0:55
कॉपी लिंक
शेयर
पेपरलीक संशोधन बिल पर मंत्री वैष्णव ने जवाब नहीं दिया: मीडिया के सवाल पर बोले- नेक्स्ट; PM मोदी ने कल कहा था- सख्त कानून लाएंगे
2:10
कॉपी लिंक
शेयर
यूपी के 52 शहरों में बारिश, रोड पर नाव चली: डैम ओवरफ्लो, 4 नदियां खतरे के निशान के पार; कल 30 जिलों में बारिश का अलर्ट
1:12
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
आजम के लिए जिंदा हुआ नया 'अतीक अहमद': नसीम सोलंकी से टक्कर लेंगे अन्नु अवस्थी, एक्स गर्लफ्रेंड सांसद जी को बख्शेगी नहीं1:50