विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
Featured story
Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) दोनों ही 84 दिनों की वैलिडिटी वाले ऐसे प्रीपेड प्लान्स ऑफर करते हैं, जिनमें Amazon Prime Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
-1788017699545_m.webp)
Jio ₹1029 या Vi ₹996, जानें किस प्लान में है ज्यादा फायदा। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio और Vodafone Idea (Vi) देश के दो मेजर टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं। ये दोनों ही यूजर्स को 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी और Amazon Prime Lite के साथ आने वाले प्लान्स ऑफर करते हैं। भारत में Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन की कीमत 799 रुपये एक साल के लिए है। लेकिन यहां बताए गए प्लान्स के साथ यूजर्स को ये 84 दिनों के लिए फ्री मिलता है। हालांकि, ये बेनिफिट Prime Lite के तौर पर मिलता है। अगर ये Lite प्लान चाहते हैं तो इन प्लान्स से रीचार्ज कर सकते हैं। आइए देखते हैं कि दोनों में से यूजर्स के लिए कौन-सा प्लान ज्यादा बेहतर है।
Reliance Jio का 1029 रुपये वाला प्लान बनाम Vodafone Idea का 996 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio
Reliance Jio का 1029 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 2GB डेटा और 100 SMS/दिन के साथ OTT बेनेफिट्स ऑफर करता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले एड-ऑन बेनिफिट्स में JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, JioAICloud 50GB स्टोरेज और Amazon Prime Lite शामिल हैं। Prime Lite का OTT फायदा सिर्फ 84 दिनों के लिए मिलता है, जो कि प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी के बराबर है। इसके अलावा प्लान में 18 महीनों के लिए Google AI Pro का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 35,100 रुपये है। साथ ही ये Jio प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी बंडल करके देता है।
Vodafone Idea
Vodafone Idea अपना 996 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ ऑफर करता है, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 2GB डेली डेटा और 100 SMS/दिन मिलते हैं। इस प्लान का एडिशनल बेनिफिट ये है कि यूजर्स को 84 दिनों के लिए Amazon Prime Lite का एक्सेस और अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। इसके साथ ही यूजर्स को रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक फ्री अनलिमिटेड डेटा की सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट के फायदे भी शामिल हैं।
कौन-सा प्लान है ज्यादा बेहतर?
सीधे तौर पर देखें तो Vodafone Idea का प्लान ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी नजर आता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों ही प्लान्स लगभग एक जैसे बड़े बेनेफिट्स देते हैं और Vi का प्लान थोड़ा सस्ता है। हालांकि दोनों प्लान्स की कीमत में बहुत मामूली अंतर ही देखने को मिलता है।
-1788017815420.webp)