Updated On: Jul 24, 2026 | 08:45 AM IST
विज्ञापन
सार
Sonam Wangchuk Video: जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अनशन खत्म करने वाले सोनम वांगचुक ने वीडियो जारी कर सरकार से हुई सहमति की शर्तों का खुलासा किया।

सोनम वांगचुक की सरकार से बातचीत (सौजन्य-IANS)
विस्तार
Sonam Wangchuk Deals with Government: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने गुरुवार को जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने अब एक वीडियो जारी करके उन हालात के बारे में बताया है जिनकी वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। वांगचुक ने सोशल मीडिया पर सरकार और अपने बीच बनी सहमति की शर्तों का खुलासा किया।
उन्होंने बताया, “भूख हड़ताल खत्म… जवाबदेही की शुरुआत…! सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। उन्हें सरकार और सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से यह भरोसा मिला कि भारतीय संसद में खराब होती परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।”
इन शर्तों पर भी बनी सहमति
उन्होंने बताया कि अब आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने यह भी भरोसा दिलाया कि हाल ही में NEET परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण आत्महत्या करने वालों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही 20 जुलाई से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध कर रहे छात्रों और युवाओं के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
END OF HUNGER… BEGINNING OF ACCOUNTABILITY…!
Sonam Wangchuk ends his fast after 26 days upon getting assurance from the government and members of parliament of all political parties that the issue of accountability in the failing examination system will be discussed on the… pic.twitter.com/0C9YX5VlsL — Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
सोनम वांगचुक ने पीड़ित परिवारों को दिलाया मुआवजा
सोनम वांगचुक ने अपने अनशन के जरिए उन 23 आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिवारों को उचित मुआवजा दिलवाने में सफलता हासिल की। उनके इस अनशन में उनका साथ दे रहे देशभर के युवाओं पर भी उन्होंने कोई आंच नहीं आने दी। सरकार से बातचीत कर उन्होंने यह वादा लिया कि सीजेपी के समर्थक और आंदोलन में शामिल हुए हजारों युवाओं पर किसी भी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें – पेपर लीक पर आर-पार के मूड में केंद्र सरकार! देर रात PM मोदी का ऐलान, आज कैबिनेट में पेश होगा नया मसौदा- VIDEO
देश के सांसदों और सरकार ने भरोसा दिलाया है कि संसद में खराब होती शिक्षा व्यवस्था पर बात की जाएगी। शिक्षा प्रणाली को अहम मुद्दे के तौर पर संसद में उठाया जाएगा और इसे सुधारा जाएगा। उनके इस फैसले और समर्थन का कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरा समर्थन किया। हालांकि, आज सीजेपी ने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। आज देश भर के हर जिले सीजेपी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
26 दिन बाद तोड़ा अनशन
आपको जानकारी दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देर रात लगभग 12 बजे एक वीडियो शेयर करते हुए जनता और युवाओं से वादा किया कि नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और इसके लिए कैबिनेट में बड़ा फैसला भी किया जाएगा। इसके कुछ ही मिनटों बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लगभग 26 दिन बाद भूख हड़ताल खत्म की।
