‘एक दूल्हा, तीन दुल्हन’! यूपी की तीन बहनों की शादी का VIDEO वायरल, सच जानकर लोग रह गए हैरान| Navbharat Live

Published on 24 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 24, 2026 | 06:40 PM IST

विज्ञापन

सार

Three Sisters One Husband : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की तीन बहनों का एक ही युवक से शादी करने का दावा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है।

A viral video claims three sisters from Uttar Pradesh married the same man, but there is no official confirmation of the alleged marriage yet.

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

विस्तार

UP Viral Wedding : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक ही परिवार की तीन बहनों ने एक ही युवक से पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है।

वीडियो में दिखाई देने वाली बहनों की पहचान सरोज, सावित्री और संतोष के रूप में बताई जा रही है। तीनों अमरोहा जिले के धोरिया गांव की रहने वाली हैं। सोशल मीडिया पर पहले से कंटेंट क्रिएटर के तौर पर सक्रिय इन बहनों के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो के बाद इस कथित शादी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है।

तीन बहनों के एक ही युवक से हुई शादी

वायरल वीडियो में एक युवक तीनों महिलाओं की मांग में सिंदूर भरता, अग्नि के सामने फेरे लेता और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए नजर आता है। इन दृश्यों को देखकर कई लोगों ने इसे वास्तविक शादी मान लिया।

शुरुआत में कुछ यूजर्स ने इसे केवल सोशल मीडिया कंटेंट या रील बताया, लेकिन बाद में बहनों की ओर से साझा किए गए कुछ और वीडियो में इस शादी को वास्तविक बताया गया, जिससे चर्चा और बढ़ गई।

बताया जा रहा है कि वीडियो अमरोहा के चामुंडा मंदिर में फिल्माए गए हैं। हालांकि, मंदिर से जुड़े पुजारियों ने वहां ऐसी किसी शादी के होने से इनकार किया है। ऐसे में शादी की जगह और पूरी घटना को लेकर अब भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : ₹55 हजार का ट्राइपॉड टूटा, एयरलाइन ने दिए सिर्फ ₹5 हजार! फिल्ममेकर का VIDEO वायरल, लोगों ने उठाए सवाल

वीडियो देख लोगों ने आपत्ति जताई

वीडियो वायरल होने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इस कथित विवाह पर आपत्ति जताई और इसकी वैधता के साथ-साथ धार्मिक रीति-रिवाजों पर सवाल उठाए। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने यह कहते हुए समर्थन भी किया कि यदि सभी पक्ष बालिग हैं और अपनी मर्जी से फैसला लेते हैं तो यह उनका व्यक्तिगत मामला है।

फिलहाल इस कथित शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, न ही तीनों बहनों, वीडियो में दिख रहे युवक या उनके परिवारों ने मीडिया के सामने कोई बयान दिया है। ऐसे में वायरल वीडियो को लेकर किए जा रहे दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।

Follow Navbharatlive whatsapp