चलती ट्रकों में पानी की ‘होली’! ड्राइवर और हेल्पर की खतरनाक हरकत का वीडियो वायरल
-
Written By:
हितेश तिवारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Dangerous Truck Driving : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो चलती ट्रकों के ड्राइवर और हेल्पर एक-दूसरे पर पानी फेंकते नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
विस्तार
Truck Viral Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो ट्रकों के चालक और एक ट्रक का हेल्पर चलते वाहन में बेहद जोखिम भरी हरकत करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है और कहा है कि ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। यही वजह है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है।
देख रहा है विनोद कैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है pic.twitter.com/D2wdROLNws — Gurdayal Singh (@Gurdayal_1984) July 19, 2026
चलती दो ट्रकों के चालक खेल रहे पानी की ‘होली
वायरल वीडियो एक ट्रक के केबिन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें दिखाई देता है कि ट्रक का हेल्पर अपने पास रखी पानी से भरी बाल्टी लेकर बगल से गुजर रहे दूसरे ट्रक के ड्राइवर पर पानी फेंक देता है।
जवाब में दूसरा ट्रक चालक भी अपनी गाड़ी चलाते हुए पानी फेंकता है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ट्रक लगातार सड़क पर दौड़ रहे होते हैं और इसी दौरान यह सब किया जा रहा होता है।
सम्बंधित ख़बरें
वीडियो में यह भी नजर आता है कि जिस ट्रक से रिकॉर्डिंग की जा रही है, उसका चालक वाहन चलाते हुए वीडियो बनाने में भी व्यस्त है। ऐसे में एक साथ वाहन चलाना, वीडियो रिकॉर्ड करना और दूसरी गाड़ी के साथ इस तरह की हरकत करना सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : ₹250 की किताब को ₹50 में खरीद ले गई लड़की, जबरदस्त बार्गेनिंग का वीडियो हुआ वायरल
लापरवाही और खतरनाक हरकत का वीडियो वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Gurdayal_1984 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “देख रहा है विनोद, कैसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हो रहा है।” खबर लिखे जाने तक वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स ने इस हरकत की आलोचना की है।
एक यूजर ने लिखा, “यह सरासर पागलपन है, जरा-सी चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।” दूसरे ने कहा, “इतनी भी समझ नहीं है क्या कि सड़क पर ऐसी मस्ती जानलेवा हो सकती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल किया, “आखिर ये लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?” हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है।
