POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन 4 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा, जिसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले मिलेगी। ...और पढ़ें

Poco M8 Power स्मार्टफोन 4 अगस्त को होगा लॉन्च
HighLights
POCO M8 Power 5G भारत में 4 अगस्त को लॉन्च होगा।
इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी और AMOLED डिस्प्ले होगी।
संभावना है कि यह Redmi Note 17 का रीब्रांडेड वर्जन होगा।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। POCO ने अपने M-सीरीज स्मार्टफोन के लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। कंपनी भारत में जल्द ही POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इससे पहले पोको भारत में M8 सीरीज के तहत Poco M8s 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। परमोशनल पोस्ट पर कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की बड़ी बैटरी और चिप परफॉरमेंस को टीज किया है।
POCO M8 Power 5G कब होगा लॉन्च?
POCO M8 Power 5G स्मार्टफोन को भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। पोको का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और पोको की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
— POCO India (@IndiaPOCO) July 27, 2026
POCO M8 Power 5G की संभावित खूबियां
पोको का यह फोन AMOLED डिस्प्ले के साथ माक्रेट में बिक्री के लिए उतारा जाएगा। कंपनी ने इस फोन को टीज करते हुए बताया है कि फोन में बड़ी बैटरी दी जाएगी। हालांकि उन्होंने बैटरी साइज को लेकर जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि Poco M8 Power स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है, जिसके बारे में क्लेम किया जा रहा है कि यह फोन सिंगल चार्ज में 3 दिन का बैकअप ऑफर करेगा।
पोको का यह फोन ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के रियर पैनल में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें दो कैमरा लेंस, एलईडी फ्लैश मिलेगा। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पोको का यह फोन हाल में चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।
अगर ऐसी रिपोर्ट्स ठीक हैं तो Poco M8 Power स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Redmi Note 17 जैसी ही होंगी। शाओमी ने Redmi Note 17 स्मार्टफोन को चीन में 7-इंच फुल-HD+ (1,080 x 2,396 pixels) AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में लॉन्च किया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz, टच सैंपलिंग रेट 240Hz तक और पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स की है। रेडमी का यह फोन Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट, 8GB तक की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया गया है।