बाइक पर बैठा 80 किलो का सेंट बर्नार्ड, शख्स ने सड़क पर ऐसे कराई सैर, वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे बैलेंस किया?

Published on 7 अक्टू॰ 2026

बाइक पर बैठा 80 किलो का सेंट बर्नार्ड, शख्स ने सड़क पर ऐसे कराई सैर, वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे बैलेंस किया?

सेंट बर्नार्ड कुत्ते का वीडियो हुआ वायरल

कुत्ते पालने वाले लोगों के लिए अपने पेट को कहीं अकेला छोड़कर घर से निकलना कई बार मुश्किल हो जाता है. खासकर तब, जब सफर थोड़ा लंबा हो या बाहर ज्यादा समय बिताना हो. ऐसे में कई डॉग पेरेंट्स अपने कुत्ते को भी साथ ले जाने का तरीका ढूंढ लेते हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें एक शख्स अपनी बाइक पर इतने बड़े कुत्ते को लेकर घूमता नजर आ रहा है कि देखने वाले भी हैरान रह गए.

वीडियो को Mohini Raj ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसमें सड़क पर एक बाइक सवार दिखाई देता है और उसके आगे एक भारी-भरकम कुत्ता आराम से बैठा नजर आ रहा है. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि जब आपका ट्रेवल बडी चार पैरों वाला हो.” बस फिर क्या था, वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींचने लगा.

भाई बैलेंस कैसे किया?

वीडियो में नजर आ रहा कुत्ता कोई छोटा-मोटा पेट नहीं, बल्कि सेंट बर्नार्ड है. अपनी बड़ी कद-काठी और भारी शरीर के लिए पहचाने जाने वाले इस ब्रीड के कुत्तों का वजन कई बार 80 किलो के आसपास तक पहुंच सकता है. ऐसे में इतने बड़े कुत्ते को बाइक पर बैठाकर सड़क पर निकलना अपने आप में लोगों के लिए हैरानी वाली बात बन गई.

वीडियो को सड़क पर चलते हुए रिकॉर्ड किया गया है. बगल से गुजर रही बाइक पर सेंट बर्नार्ड आगे की तरफ बैठा हुआ दिखाई देता है. बाइक चलाने वाला शख्स भी काफी संभलकर आगे बढ़ता नजर आ रहा है. देखकर ऐसा लगता है कि बाइक सवार के लिए कुत्ते को संभालना आसान नहीं होगा, लेकिन उसने अपने चार पैरों वाले साथी को घुमाने का इंतजाम तो कर ही लिया.

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के पास भी सवालों और मजेदार कमेंट्स की कमी नहीं रही. कुछ लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि आखिर इतने भारी कुत्ते को बाइक पर किस तरह बैलेंस किया गया होगा. वहीं, कई यूजर्स इस प्यारे से दिग्गज डॉग का नाम जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: फूलगोभी के नाम पर पत्ते-डंठल की डिलीवरी, Zepto ऑर्डर देख ग्राहक बोला-फूल तो शायद रास्ते में खो गया?

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये तो वायरल है भाई. वहीं एक दूसरे यूजर का कहना था कि इतने बड़े कुत्ते को बाइक पर बैठाने के लिए तो उसे अपनी अलग बाइक ही चाहिए. वीडियो देखकर कुछ लोग कुत्ते की सवारी को लेकर मजे ले रहे हैं, तो कुछ उसकी कद-काठी देखकर हैरान हैं.

यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं. अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button