8 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

Published on 15 अग॰ 2026

Vaibhav Sooryavanshi Comeback Match: वैभव सूर्यवंशी भारतीय T20I टीम के अहम हिस्सा बन गए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली T20I सीरीज में वैभव ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में जगह बनाई. टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी अब अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, इससे पहले ही वैभव का मैदान पर कमबैक होने वाला है. वह महज 8 दिन बाद क्रिकेट की पिच पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी 8 दिन बाद करेंगे कमबैक

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 23 अगस्त 2026 से होने जा रही है. इस बड़े टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए नजर आएंगे. वह ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं. दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का पहला मैच 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ होगा. इस मैच के जरिए वैभव सूर्यवंशी मैदान पर वापसी करते हुए नजर आएंगे. वैभव को रेड बॉल क्रिकेट में कम अनुभव है और दलीप ट्रॉफी में उन्हें घरेलू क्रिकेट के कई दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

कहां देख पाएंगे वैभव का कमबैक मैच?

दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच मैच BCCI के CoE क्रिकेट ग्राउंड पर होगा. इस टूर्नामेंट के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. इसके अलावा फैंस जियोहॉटस्टार पर भी इस मैच को लाइव देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘करियर बर्बाद मत करो…’, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस, गंभीर को लिया आड़े हाथ

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी करेंगे उपकप्तानी

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में जगह बनाई है. इसी वजह से उन्हें ईस्ट जोन टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. सिलेक्टर्स उन्हें रेड बॉल क्रिकेट का अनुभव दिलाना चाहते हैं. इसी वजह से उन पर जरूरत से अधिक दबाव डाला जा रहा है. बता दें कि ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे और वैभव को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा.

ईस्ट जोन का स्क्वाड: ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, अनुकूल रॉय, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सरफराज-गुरनूर हुए ‘इग्नोर’, पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान