Janjgir Champa Crime News: जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में 55 वर्षीय आरोपी छोटेलाल साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
घर में अकेली थी बच्ची, छत पर ले गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी छोटेलाल साहू बच्ची को अपने घर की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना के बाद बच्ची ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने शिवरीनारायण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी खरौद के तिवारीपारा का रहने वाला है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, शराब में सुहागा मिलाकर दो लोगों को पिलाया गया था। इस मामले में आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान झोलाछाप डॉक्टर जोहित खरे और वार्ड नंबर 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े के रूप में हुई है।
शराब पीने के बाद बिगड़ी थी दोनों की तबीयत
पुलिस के मुताबिक 23 अक्टूबर की शाम पामगढ़ में चार लोग एक साथ शराब पी रहे थे। इसके बाद जोहित खरे और रामखिलावन जांगड़े की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को पहले पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान पार्षद रामखिलावन जांगड़े की सिम्स अस्पताल में और जोहित खरे की अपोलो अस्पताल में मौत हो गई। दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्धों से पूछताछ की।
10 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर था विवाद
पुलिस की जांच के अनुसार, आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे ने जोहित खरे से 10 लाख रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि वह रकम वापस नहीं कर रहा था और उसके द्वारा दिया गया चेक भी बाउंस हो गया था। बताया गया है कि जोहित खरे लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे और आरोपी से घर बेचकर रकम चुकाने के लिए कहा था। पुलिस का दावा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने जोहित खरे की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उसने एक युवक मुकेश कश्यप से शराब मंगवाई और पार्षद रामखिलावन जांगड़े के जरिए जोहित खरे को बुलाया। आरोप है कि इसी दौरान कमलनाथ ने शराब में सुहागा मिला दिया।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
शराब की बोतल और सुहागा जब्त
पुलिस के मुताबिक, शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी और बाद में उनकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस ने शराब की बोतल और सुहागा जब्त किया है। आरोपी कमलनाथ उर्फ राजा खरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के मुताबिक अनधिकृत व्यक्ति को सुहागा बेचने के मामले में अभिलाषा ज्वेलर्स के संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही गई है। मामले की आगे जांच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:-
छत्तीसगढ़ में रिश्वतखोर प्राचार्य को शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
Post Office का जबरदस्त प्लान! एक बार पैसा लगाओ, घर बैठे मिलेंगे पूरे 2,46,000 रुपये
समुद्री क्षेत्र में साझेदारी मजबूत करने के लिए पोत परिवहन मंत्री सोनोवाल दक्षिण कोरिया की यात्रा पर