ताश के पत्तों की तरह ढह गए 8 विकेट, इस गेंदबाज ने निकाली वैभव सूर्यवंशी की टीम की हवा

Published on 31 अग॰ 2026

ताश के पत्तों की तरह ढह गए 8 विकेट, इस गेंदबाज ने निकाली वैभव सूर्यवंशी की टीम की हवा

हर्ष दुबे का कमाल (फोटो-पीटीआई)

Duleep Trophy 2026 के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन के उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कमाल बल्लेबाजी की. सेंट्रल जोन के गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने जमकर धावा बोला. हालांकि ये खिलाड़ी शतक से चूक गया. बड़ी बात ये है कि वैभव के आउट होने के बाद ईस्ट जोन की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और टीम सेंट्रल जोन पर बढ़त भी हासिल नहीं कर सकी. सूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे ने अपना कमाल दिखाया. इस खिलाड़ी ने ईस्ट जोन के खिलाफ चार विकेट हासिल किए और वैभव सूर्यवंशी समेत चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

हर्ष दुबे का कमाल

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग और अभिमन्यु ईश्वरन की क्लासिक बल्लेबाजी ने सेंट्रल जोन की नाक में दम किया हुआ था. इन दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 25 ओवर में 161 रन बना दिए थे. वैभव सूर्यवंशी काफी खतरनाक साबित हो रहे थे और इस खिलाड़ी ने 7 छक्के और 7 चौके लगा दिए थे. लेकिन इसके बाद पूरा मैच पलटा और ये सब हुआ हर्ष दुबे की वजह से, जिन्होंने सूर्यवंशी को आउट कर दिया. सूर्यवंशी ने उनकी गेंद पर लंबा छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर खड़े अरशद खान ने आसान कैच लपक लिया. इसके साथ ही सूर्यवंशी शतक से चूके और वहीं से ईस्ट जोन की पारी के खात्मे की शुरुआत हो गई. सूर्यवंशी को आउट करते ही हर्ष दुबे ने कुमा कुशाग्र को पहली गेंद पर आउट कर दिया. इसके बाद वो अनुकूल रॉय का विकेट भी ले गए और अभिजीत सरकार को भी उन्होंने पवेलियन की राह दिखाई.

2⃣ in 2⃣

Harsh Dubey finally provides the breakthroughs Central Zone desperately needed 👌#DuleepTrophy | #CZvEZ

Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/XnLgwPgsvD

— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 31, 2026

यश ठाकुर और आर्यन पांडे ने भी दिखाया दम

हर्ष दुबे के बाद आर्यन पांडे और यश ठाकुर ने भी अपना दम दिखाते हुए 3-3 विकेट उड़ा दिए. यश ठाकुर ने खासतौर पर ईशान किशन को आउट कर ईस्ट जोन को करारा झटका दिया. आर्यन पांडे ने विराट सिंह को आउट कर अपनी टीम को बड़ी कामयाबी दिलाई. इस तरह ईस्ट जोन की पारी भी सेंट्रल जोन की तरह 266 रनों पर खत्म हुई. जायसवाल के 93 रन भी टीम को बढ़त नहीं दिला सके.

अनूप देव सिंह

अनूप देव सिंह

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल  2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.

Read More

google button