कैसे पढ़ेंगे छात्र?: साइंस के 76 विद्यार्थी, एक भी शिक्षक नहीं; कॉमर्स में नामांकन शून्य - Sultanganj News

Published on 16 अक्टू॰ 2026

उच्च माध्यमिक विद्यालय मिरहट्टी में नामांकित विद्यार्थियों के अनुपात में न शिक्षक हैं, न ही मूलभूत सुविधाएं। स्थिति यह है कि प्लस टू के विज्ञान संकाय में 76 विद्यार्थी नामांकित हैं। लेकिन, उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। दूसरी ओर, कॉमर्स म

.

कमरों और बेंच-डेस्क के अभाव में विद्यार्थी फर्श पर दरी बिछाकर पढ़ने को मजबूर हैं। जुलाई 2020 में उत्क्रमित इस स्कूल को पांच साल बाद नवंबर 2025 में चार कमरों का भवन मिला। यह 450 विद्यार्थियों के लिए नाकाफी है। लैब और कंप्यूटर रूम की सुविधा भी स्कूल में नहीं है। कमरे के अभाव में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रही हैं। एचएम रश्मि कुमारी के अनुसार, शिफ्ट में परिवर्तन के लिए विभाग से कई बार पत्राचार किया गया।

अब गुरुवार को प्रभारी बीईओ ने सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार से जारी टाइम टेबल के अनुसार कक्षाएं चलेंगी। भवन की छत से सटकर हाईटेंशन तार गुजर रहा है। इससे हादसे की आशंका है। तार को कवर्ड करने या हटाने के लिए जनवरी और जुलाई में बीईओ, डीईओ व बिजली कंपनी से पत्राचार किया गया। 28 सितंबर को डीएम के जनता दरबार में भी आवेदन दिया गया। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबौर। बाढ़ का पानी अब भी प्राइमरी स्कूल नवटोलिया चौका, रामनगर, चांयचक और मिडिल स्कूल ममलखा सहित अन्य स्कूलों के परिसर में जमा है। एक माह पहले इन स्कूलों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया गया था।

लेकिन दूरी अधिक होने से शिफ्ट किए गए स्कूलों में बच्चे पढ़ने नहीं जा रहे हैं। इससे करीब 2000 विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित है। प्राइमरी स्कूल नवटोलिया चौका के एचएम ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं हुई। मिडिल स्कूल ममलखा के एचएम विभूति सिंह ने बताया कि वैकल्पिक व्यवस्था कर तीन-चार दिन में स्कूल खोलने की पहल की जाएगी। बीईओ राकेश कुमार ने कहा कि डीईओ के निर्देश के बाद निर्णय लिया जाएगा।

हाईस्कूल कमरगंज : कमरे के अभाव में दो शिफ्टों में कक्षाएं संचालित हो रही हैं कमरगंज हाईस्कूल में भी कमरे के अभाव में दो शिफ्टों में कक्षाएं चल रही हैं। कक्षा एक से 8वीं तक में नामांकित 315 बच्चों की कक्षाएं सुबह 7 से 12 बजे तक जबकि 9वीं से 12वीं तक में नामांकित 324 बच्चों की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलती हैं। एचएम राजेश कुमार ने बताया कि यहां कुल 10 कमरे हैं। इनमें एक-एक कमरे में कार्यालय, पुस्तकालय तथा लैब संचालित हैं। बचे 7 कमरों में एक साथ कक्षा एक से 12वीं तक का संचालन करना मुश्किल है। इसलिए विभाग के निर्देश पर दो शिफ्टों में पढ़ाई होती है। साइंस और संस्कृत विषय में एक भी शिक्षक नहीं है।

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। इलेक्ट्रिक वायर हटाने के लिए बिजली कंपनी से कहा गया है। विद्यालय का निरीक्षण कर आगे की जानकारी ली जाएगी। - तनु कुमारी, प्रभारी बीईओ, सुल्तानगंज