Jul 27, 2026 04:30 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
मुख्य बातें
- Orient Technologies Share Price: ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत तक आज मार्केट में उछल गया
- कंपनी को 76 करोड़ रुपये का नया काम मिला है

Orient Technologies के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Orient Technologies Share Price: एक नया वर्क ऑर्डर मिलते ही स्मॉल कैप स्टॉक ओरिएंट टेक्नोलॉजी के शेयरों में 12 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल गई। सोमवार को कंपनी के शेयरों का दाम बीएसई में 289.25 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। दिन में स्टॉक 268 रुपये के स्तर पर खुला था। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह 76.20 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर है।
कहां से मिला है काम (Orient Technologies Work Order details)
ओरिएंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि शुक्रवार को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 76.20 करोड़ रुपये का काम मिला है। इसमें जीएसटी शामिल नहीं है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को सर्वर सप्लाई करने का काम मिला है। बता दें, कंपनी को यह काम 18 हफ्तों में पूरा करना है।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Orient Technologies Share Performance)
बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 14.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, एक साल में स्टॉक का दाम 5.65 प्रतिशत गिरा है। Orient Technologies का 52 वीक हाई 467.23 रुपये और 52 वीक लो लेवल 222.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1282 करोड़ रुपये का है।
कंपनी का शेयर बाजार में रिकॉर्ड हाई 613.50 रुपये रहा है। वहां से अबतक स्टॉक की कीमतों में 56 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी
Trendlyne के डाटा के अनुसार 20 से अधिक रिटेल निवेशकों की कुल होल्डिंग्स 2 लाख रुपये से अधिक की है। उनकी कंपनी में हिस्सेदारी 1.97 प्रतिशत की है। वहीं, 2 लाख रुपये तक की होल्डिंग रखने वाले निवेशकों के पास कंपनी का 23 प्रतिशत हिस्सा है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 70.70 प्रतिशत की है।
बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी (Orient Technologies bonus share updates)
2026 में कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड कर चुकी है। जनवरी के महीन में कंपनी इसी साल एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड की थी। तब कंपनी ने 10 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। इस कंपनी ने 2024 में निवेशकों को डिविडेंड भी दिया था। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर उस वक्त 1.80 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमो के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
