72 घंटे के वर्क प्रेशर की कहानी दिखाती फिल्म Selvi, बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मचाएगी धमाल - ahead of selvi premiere at busan international film festival makers release new poster film depicts struggle of job

Published on 29 सित॰ 2026

नौकरी की चारदीवारी में एक वर्कर की पीड़ा को दर्शाती फिल्म सेल्वी का बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होने वाला है। जिसे नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस मुख्य भूमिका में हैं।

बुसान इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में सेल्वी का होगा प्रीमियर/ Photo- Instagram

बुसान इंटरेनशनल फिल्म फेस्टिवल में सेल्वी का होगा प्रीमियर/ Photo- Instagram

HighLights

  1.  अंजलि पाटिल अभिनीत 'सेल्वी' का बुसान फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर

  2. फिल्म होम केयर नर्स के नौकरी के दबाव और संघर्षों को दर्शाती है

  3. यह विजन एशिया सेक्शन में चुनी गई दो भारतीय फिल्मों में से एक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आम इंसान की जिंदगी से जुड़ी कहानियां लोगों को जरूर पसंद आती है। अब एक ऐसी ही नौकरी के टाइमिंग, इसके प्रेशर से जुड़ी कहानी इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म का टाइटल है सेल्वी, जिसका जल्द ही बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है। इस फिल्म में नेशनल अवॉर्ड विनर मु्ख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

प्रीमियर से पहले मेकर्स ने शेयर किया नया पोस्टर

बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर से पहले मेकर्स ने हाल ही में सेल्वी का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें नेशनल अवॉर्ड विनर और फिल्म की मेन लीड एक्ट्रेस अंजलि पाटिल नर्स की कॉस्ट्यूम में परेशान दिखाई दे रही हैं। यह पोस्टर काफी इंटेंस है।

नेशनल अवॉर्ड विनर और फिल्म की निर्माता अंजलि पाटिल सेल्वी की भूमिका अदा कर रही हैं। वह फिल्म में एक होम केयर और नर्स हैं और अमीरों के घरों में वह एक बेरहम जिंदगी से जूझ रही हैं। यह एक तमिल ड्रामा फिल्म है, जो 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित विजन एशिया सेक्शन में चुनी गई सिर्फ दो भारतीय फिल्मों में से एक है।

WhatsApp Image 2026-09-29 at 12.15.27 PM (1)

नौकरी के प्रेशर के सच को दर्शाती है फिल्म

यह कहानी एक मिडिल क्लास परिवार की लड़की 'सेल्वी' की नौकरी में आने वाली मुश्किलों को बड़ी ही खूबसूरती से बयां करती है। उसके काम में कभी 12 घंटे तो कभी 72 घंटे तक चलने वाली थका देने वाली शिफ्ट्स शामिल हैं। ऐसे में उसके पास न आराम के लिए वक्त बचता है, न अपनी मर्जी से जीने की आजादी और न ही नौकरी की चारदीवारी से बाहर अपनी जिंदगी के लिए कोई खास जगह।

शुरुआत में माइग्रेशन, औरतों की दोस्ती और केयर गिविंग की हकीकत को बयां करने वाली फिल्म धीरे-धीरे एक रहस्यमयी मोड़ लेती है। फिल्म याददाश्त, सर्वाइवल और उस नाजुक जिंदगी को बचाने के लिए इंसान किस हद तक जा सकता है, जैसे पहलुओं को खंगालती है। मूवी में अंजलि पाटिल ने सेल्वी की भूमिका अदा की है। फिल्म के निर्देशन की कमान सेलैश रत्नाकुमार ने संभाली है। साउथ कोरिया में बूसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 6 अक्टूबर को शुरु होगा और 15 अक्टूबर तक चलेगा।