Published: Monday, July 20, 2026, 20:31 [IST]
Karan Wahi: टीवी के फेमस एक्टर और होस्ट करण वाही इन दिनों अपने एक बयान को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने रिश्तों, डेटिंग और आज की पीढ़ी की सोच पर खुलकर अपनी राय सबके सामने रखी है। बातचीत के दौरान करण वाही ने महिलाओं के धैर्य और अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा एक ऐसा अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं करण वाही
करण वाही के बयान के बाद जहां कुछ लोगों ने उनका सपोर्ट किया है, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया है। आइए जानते हैं आखिर करण वाही ने ऐसा क्या कहा, जिस पर इतना विवाद खड़ा हो गया है।
डेटिंग लाइफ और महिलाओं की सोच पर दिया शॉकिंग बयान
-एक्टर करण वाही ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ और महिलाओं की सोच को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसी बातें कह दी हैं जिसके बाद से उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। करण वाही ने कहा कि उनकी मां की जेनरेशन परेशानियों से अलग तरह से डील करती थीं और आज की जेनरेशन अलग तरह से करती है।
-छवि मित्तल के साथ बातचती में करण वाही ने कहा- जब मेरी मां किसी चीज से परेशान होती थी तो शांत रहती थीं और उसे अपने तरीके से हैंडल करती थीं लेकिन आज के समय में महिलाएं सीधे कहती हैं भाड़ में जाओ और मूवऑन कर लेती हैं।
'मेरी गर्लफ्रेंड एकसाथ 7 मर्दों को डेट कर रही थी'
-करण वाही ने अपनी लाइफ का एक बड़ा इंसिडेंट लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि वह एक बार में ज्यादा लड़कियों को डेट नहीं करते थे क्योंकि वह किसीज चीज को लेकर कंफ्यूज नहीं होना चाहते थे। करण वाही ने बताया कि बाद में उन्हें ये पता चला था कि वो जिस लड़की को डेट कर रहे थे वो उसी समय पर 7 अलग-अलग मर्दों को भी डेट कर रही थी।
-करण वाही ने कहा- मुझे जब ये पता चला तो मैं ठीक था, मतलब मैं किसी को जज नहीं कर रहा हूं लेकिन फिर कैसे, कहां आप इसे रोकोगे? करण वाही ने आगे कहा कि वो ये तय नहीं कर रहे हैं कि ये बिहेवियर सही है या गलत लेकिन उन्हें लगता है कि अब महिलाओं में धैर्य कम हो गया है।
40 की उम्र में भी करण वाही ने नहीं की शादी
आपको बता दें कि करण वाही की उम्र फिलहाल 40 साल है और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। करण वाही का नाम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ जुड़ा था लेकिन फिर एक्टर ने उन खबरों को गलत बताया था। करण के अनुसार जेनिफर उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। इसके अलावा करण वाही का नाम उदिति सिंह के साथ भी जुड़ चुका है।
करण वाही का एक्टिंग करियर
जानकारी के अनुसार करण वाही ने टीवी शो 'रीमिक्स' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल मिल गए शो में नजर आए थे। इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था। वह एक्टिंग के साथ-साथ एंकरिंग भी करते हैं। करण वाही ने इंडियन आइडल जूनियर, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स और इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार होस्ट किया है।