जयपुर में मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक: बिना बताए घर से बाइक लेकर निकले; पत्नी से झगड़े के कारण तनाव में थे - Jaipur News
Published on 7 सित॰ 2026
जयपुर15 घंटे पहले
कॉपी लिंक
जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने एक मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दी। प्रारंभिक जांच में मृतक का पत्नी से मनमुटाव के चलते तनाव में होना सामने आया है।
चित्रकूट नगर थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। मॉल की पार्किंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
हादसे से पहले मॉल की पार्किंग में बाइक पार्क कर हेलमेट उतारते हुए मृतक अभिनव राज।
घर से मॉल जाकर किया सुसाइड
SHO विक्रम सिंह ने बताया- बनीपार्क के दुर्गा मार्ग निवासी अभिनव राज (38) ने सुसाइड किया है। वे बनीपार्क इलाके में ही एक स्कूल चलाते थे। सुबह करीब 9 बजे वे घर से अपनी अपाचे बाइक लेकर निकले थे।
करीब 9:30 बजे घर से 9 किलोमीटर दूर अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल पहुंचे। पार्किंग में बाइक खड़ी कर मॉल में लगी लिफ्ट से 7वीं मंजिल पर पहुंचे और छलांग लगा दी। उनके जमीन पर गिरते ही तेज धमाके की आवाज आई।
लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखकर लोग डर गए। सुसाइड की सूचना पर चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और FSL टीम को बुलाकर मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।
पत्नी से मनमुटाव की बात सामने आई
मृतक के भाई अभिषेक का कहना है कि तीन भाई-बहनों में अभिनव राज सबसे छोटे थे। 2 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी से चल रहे झगड़े के कारण वह 3-4 महीने से तनाव में थे और पत्नी से अलग ही रहते थे। आज सुबह स्कूल जाने के लिए तैयार हुए और घर में किसी से बिना कुछ बोले ही बाइक लेकर निकल गए थे।
ये खबर भी पढ़ें
2 दिन तक लहंगा-कुर्ती सिली, फिर उसे पहनकर सुसाइड किया:घरवाले बोले- हमें लगा कोई लड़की है; 1 दिन पहले फंदे से लटका मिला था युवक
जयपुर में युवक ने जिस लहंगा-कुर्ती को पहनकर सुसाइड किया था, उसे 2 दिन से वह खुद सिल रहा था। घरवालों के पूछने पर कहता था कि किसी ग्राहक के लिए सिल रहा हूं। 1 दिन पहले ही अपनी पत्नी को उसके पीहर छोड़कर आया था। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
जयपुर के SMS हॉस्पिटल में इलाज का नया मॉडल: प्राइवेट मेडिकल इंश्योरेंस से करवा सकेंगे ट्रीटमेंट, जानें- पूरा प्रोसेस
1:23
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में मौसम बदला, तेज बारिश: झालावाड़ में स्कूलों की छुट्टी रही; करौली में 4 फीट पानी के बीच से निकली शवयात्रा
0:34
कॉपी लिंक
शेयर
'पंचायत' के दामाद पहुंचे बिग बॉस के घर: सलमान खान के पास रोए; बोले- सैफ-करीना की शादी में होटल के किचन में सफाई भी की
0:30
कॉपी लिंक
शेयर
ग्राउंड रिपोर्ट
जोधपुर में कांटे की टक्कर,उदयपुर में बागी बिगाड़ रहे गणित: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के गढ़ में निर्दलीयों से बदले समीकरण; पढ़ें- तीन नगर निगम में कौन भारी2:23