नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पिता गिरफ्तार: विरोध करने पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप; 7 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत - Muzaffarpur News

Published on 23 अग॰ 2026

नाबालिग बेटी से जबरन शारीरिक संबंध बनाया, पिता गिरफ्तार:विरोध करने पर मारपीट-जान से मारने की धमकी देने का आरोप; 7 साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

मुजफ्फरपुर5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरपुर में सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग बेटी से करीब डेढ़ साल तक जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने उसके 46 वर्षीय पिता को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसकी मां की वर्ष 2019 में मौत हो चुकी है। उसके दो छोटे भाई भी हैं। आरोप है कि पिता करीब डेढ़ साल से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

मामले की जांच में जुटी सरैया पुलिस।

मामले की जांच में जुटी सरैया पुलिस।

बड़े पिता-बड़ी मां को बताई बात

पीड़िता के अनुसार, उसने मामले की जानकारी अपने बड़े पिता और बड़ी मां को दी। दोनों ने जब आरोपी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर तलवार निकाल ली और उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद भी आरोपी की हरकतें जारी रही।

112 पर सूचना दी तो भागने लगा आरोपी

शुक्रवार को आरोपी ने दोबारा पीड़िता के साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके बाद पीड़िता ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम के एएसआई विजय कुमार शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप।

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया रेप का आरोप।

.

खबरें और भी हैं...

  • LIVE

    चिराग की पार्टी के विधायक के घर रेड, भाई फरार: SSP बोले- जमीन विवाद में MLA की भी भूमिका; अमित रानू ने कहा-पुलिस अपनी नाकामी छिपा रही

    SSP बोले- जमीन विवाद में MLA की भी भूमिका; अमित रानू ने कहा-पुलिस अपनी नाकामी छिपा रही|मुजफ्फरपुर,Muzaffarpur - Dainik Bhaskar1:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिहार में पैसे से पैरामेडिकल डिग्री देने पर बवाल: नालंदा के कॉलेज में तोड़फोड़, सीवान में अधिकारी को पीटा; छात्र बोले-एडमिशन के टाइम बड़ी-बड़ी मशीनें दिखाई

    नालंदा के कॉलेज में तोड़फोड़, सीवान में अधिकारी को पीटा; छात्र बोले-एडमिशन के टाइम बड़ी-बड़ी मशीनें दिखाई|सीवान,Siwan - Dainik Bhaskar2:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना- पूजा के दीये से लगी आग, सास-बहू-नातिन की मौत: जान बचाने के लिए महिला छत से कूदी, पैर टूटा; दुकान में रखे डीजल से भड़की आग

    जान बचाने के लिए महिला छत से कूदी, पैर टूटा; दुकान में रखे डीजल से भड़की आग|बख्तियारपुर(पटना),Bakhtiyarpur(Patna) - Dainik Bhaskar0:56
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    7 युवकों को दुबई भेजने वाला AIMIM नेता: औवेसी संग मीटिंग-मंच साझा करते दिखा नाहिद; जॉब के नाम पर डेढ़ लाख लिए, सभी विदेश में फंसे

    1:51
    • कॉपी लिंक

    शेयर