राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आयोजन किया जा रहा है। जोधपुर में रविवार के एग्जाम के लिए 103 केंद्रों पर 31 हजार 568 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। पहली पारी में 20004 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। वहीं 11 हजार 557 कैंडिडेट एग्जाम देने
.
बालोतरा से जोधपुर पेपर देने आए जगमाल सिंह ने बताया- पहली पारी का पेपर कठिन लगा। करंट अफेयर्स के सवाल ज्यादा रहे। उन्होंने बताया- मैं पहले भी सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के एग्जाम दे चुका हूं। पिछले पेपर के मुकाबले यह पेपर मुझे कठिन लगा।
वहीं फलोदी से एग्जाम देने आई भावना ने कहा- मुझे पेपर एवरेज लगा। बाड़मेर से एग्जाम देने आए महिपाल ने बताया- साइकोलॉजी का पेपर अवधारणात्मक था, जिसने टॉपिक को क्लियर पढ़ा है। उसे ही समझ में आएगा। वहीं करंट अफेयर्स के क्वेश्चन भी ज्यादा रहे। वहीं दूसरी पारी में सोशल साइंस की परीक्षा 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली। इस पारी में 19 हजार 663 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं 11 हजार 898 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पारी में कुल 62.30 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

कैंडिडेट्स की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।
मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद दिया प्रवेश
पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य ज्ञान (ग्रुप-ए) का पेपर हुआ। शास्त्री नगर स्थित श्रीरामस्वरूप गणेशी देवी चिलका राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर पुलिस ने मेटल डिटेक्टर से जांच की, जबकि स्कूल स्टाफ ने दस्तावेज सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया।
6 दिन में 1.27 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
द्वितीय श्रेणी अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन जोधपुर जिले में 12 जुलाई से 17 जुलाई तक विभिन्न पारियों में किया जाएगा।
परीक्षा समन्वयक और अतिरिक्त जिला कलक्टर दौलतराम चौधरी ने बताया- 12, 13, 14, 16 व 17 जुलाई को परीक्षा दो-दो पारियों में और 15 जुलाई को एक पारी में आयोजित होगी। जिले के 103 परीक्षा केन्द्रों पर रविवार को परीक्षा का आयोजन किया। परीक्षा में प्रदेश के जोधपुर, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी जिलों के अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे।
उन्होंने बताया- 13 जुलाई को 26 हजार 467, 14 जुलाई को प्रथम पारी में 21 हजार 500 और द्वितीय पारी में 15 हजार 999 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार 15 जुलाई को एक पारी में 5 हजार 552, 16 जुलाई को पहली पारी में 13 हजार 93 और द्वितीय पारी में 7 हजार 819 और 17 जुलाई को प्रथम पारी में 4 हजार 544 व द्वितीय पारी में 747 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 6 दिन में विभिन्न पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए 1 लाख 27 हजार 276 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं।