जबलपुर बैंक डकैती में एक और गिरफ्तारी: ₹60 लाख का सोना और देशी पिस्टल जब्त; 14.8 किलो सोना लूटकांड में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार - Jabalpur News

Published on 27 जुल॰ 2026

11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच बदमाशों ने डकैती की थी।

11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई डकैती के मामले में जबलपुर पुलिस ने एक और आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 350 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद की गई है। जब्त सोने की की

.

जबलपुर क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को आरोपी छोटू उर्फ सरमन मेहतो (23) निवासी ग्राम मयरा, थाना इमामगंज, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार कर जबलपुर लाई। उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सरमन मेहतो, डकैती के मास्टरमाइंड सुनील पासवान का करीबी सहयोगी था। वह लूट का सोना अपने पास रखता था और बाद में उसे अलग-अलग जगह बेचने में मदद करता था। खितौला डकैतीकांड में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। करोड़ों रुपए के सोने की बरामदगी के लिए एमपी पुलिस की टीम अभी भी बिहार में डेरा डाले हुए है।

क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी पता चला है कि सुनील पासवान ने लूटे गए सोने से संपत्तियां बनाई और अन्य जगह निवेश किया है। पुलिस ने उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उसकी संपत्तियां शासन के अधीन की जा सकती हैं।

आरोपी के पास से करीब 350 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद की गई है।

आरोपी के पास से करीब 350 ग्राम सोने के जेवर और घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल बरामद की गई है।

ऐसे हुई थी बैंक डकैती

11 अगस्त 2025 को खितौला स्थित इसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में पांच बदमाशों ने डकैती की थी। आरोपी बैंक से 14 किलो 800 ग्राम सोने के जेवर और करीब 5 लाख रुपए नकद लूटकर फरार हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक, जबलपुर जोन, प्रमोद वर्मा और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

डकैती के दौरान सीसीटीवी में दो बदमाश हेलमेट और दो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे थे।

डकैती के दौरान सीसीटीवी में दो बदमाश हेलमेट और दो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए नजर आ रहे थे।

सुनील पासवान की गिरफ्तारी से खुला राज

15 जुलाई 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील पासवान, निवासी ग्राम बनाही, थाना आमस, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि डकैती के बाद उसके हिस्से में आए सोने के जेवरों को सरमन मेहतो की मदद से धीरे-धीरे बेचा गया, जबकि बचा हुआ सोना उसके पास सुरक्षित रखा गया था।

इसके बाद जबलपुर पुलिस, सुनील पासवान को साथ लेकर बिहार पहुंची। एसटीएफ बिहार की मदद से सरमन मेहतो को शेरघाटी, जिला गया से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बचा हुआ सोना सुनील पासवान ने अपने गांव बनाही में शिव मंदिर के पास खेत में छिपा रखा है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए 350 ग्राम सोने के जेवर बरामद किए। साथ ही, सुनील पासवान से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल भी जब्त की गई। दोनों आरोपियों को जब्त आभूषणों और हथियार के साथ जबलपुर लाया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।