भारतीय-वायुसेना के साथ पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचा अमेरिकी F-35: अमेरिका से 200 जवान आए; ‘तरंग शक्ति-2026’ में 8 देशों के लड़ाकू विमान हुए शामिल - Jodhpur News
Published on 27 सित॰ 2026
भारतीय-वायुसेना के साथ पहली बार युद्धाभ्यास करने पहुंचा अमेरिकी F-35:अमेरिका से 200 जवान आए; ‘तरंग शक्ति-2026’ में 8 देशों के लड़ाकू विमान हुए शामिल
जोधपुर5 मिनट पहले
कॉपी लिंक
जोधपुर में एयरफोर्स का युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ चल रहा है। इसमें दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस मेगा एयर एक्सरसाइज में पहली बार अमेरिकी वायुसेना का 5वीं जनरेशन का स्टील्थ फाइटर जेट F-35 शामिल हुआ है।
12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर चलने वाले युद्धाभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायुसेना के जवान हिस्सा ले रहे हैं। ये वायुसेना आसमान में अपनी ताकत और सामरिक तालमेल का प्रदर्शन कर रही हैं।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी जोधपुर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट शेयर कर युद्धाभ्यास में अमेरिकी वायुसेना की भागीदारी को लेकर खुशी जाहिर की है।
अमेरिकी राजदूत ने बताया कि अमेरिका के 6 अत्याधुनिक F-35 लाइटनिंग फाइटर जेट और 200 से ज्यादा अमेरिकी एयरसैनिक पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका के इन 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स को भारतीय वायुसेना और अन्य सहभागी देशों के विमानों के साथ आसमान में उड़ान भरते देखने को लेकर उत्साहित हूं।
देखिए, तरंग शक्ति-2026 के PHOTOS…
अमेरिकी वायुसेना का फाइटर जेट F-35 पहली बार भारत में किसी युद्धाभ्यास का हिस्सा बना है।
जोधपुर एयरबेस पर अमेरिकी एयरफोर्स के जवानों से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर।
तरंग शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल होने के लिए 200 से ज्यादा अमेरिकी एयर वॉरियर्स जोधपुर पहुंचे।
फ्रांस वायुसेना का लड़ाकू विमान राफेल।
जोधपुर पहुंचा यूएई का सैन्य ट्रांसपोर्ट विमान सी-17।
जटिल हवाई युद्ध तकनीकों का अभ्यास
इस युद्धाभ्यास में भारतीय वायुसेना के सुखोई-30MKI, राफेल, तेजस और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 8 देशों के लड़ाकू विमान, AWACS (एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) और रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट भी युद्धाभ्यास में शामिल हैं।
अलग-अलग देशों के लड़ाकू विमान एक साथ उड़ान भरकर रणनीतिक तालमेल और हवाई युद्ध की बारीकियों को साझा कर रहे हैं।
भारतीय और विदेशी पायलट जटिल हवाई युद्ध तकनीक, नाइट-फ्लाइंग ऑपरेशन और संयुक्त युद्ध रणनीतियों का अभ्यास कर रहे हैं। इसके जरिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
…
ये खबर भी पढ़ें…
जोधपुर में तैनात दुनिया के शक्तिशाली लड़ाकू विमान:युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शुरू; 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल
जोधपुर के आसमान में दुनिया के खतरनाक लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ शनिवार से शुरू हो गया। 12 अक्टूबर तक जोधपुर एयरबेस पर चलने वाले युद्धाभ्यास में भारत समेत 8 देशों की वायु सेनाओं के जवान हिस्सा ले रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
राजस्थान के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट: कोटा और जैसलमेर में ओले गिरे; कई शहरों में पारा 5°C तक गिरा
0:33
कॉपी लिंक
शेयर
636 बदमाशाें की 220 करोड़ की काली कमाई: पुलिस ने तैयार की फार्महाउस, बंगलों, लग्जरी कारों की लिस्ट; लॉरेंस-रोहित जैसी गैंग के क्रिमिनल रडार पर
1:25
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
पूर्व मंत्री ने याद दिलाई लाल डायरी: ‘लक्ष्मी’ के स्वामी निकले BDO नारायण; आंखों पर पट्टी बांधकर ‘करतब’, चलाया हथौड़ा1:53
कॉपी लिंक
शेयर
ट्रक की टक्कर से सरकारी स्कूल के लेक्चरर की मौत: छुट्टी के बाद लौट रहे थे घर; रोजाना कार में जाते थे, आज बाइक पर गए