बच्चों के साथ वीकेंड एंज्वॉय करना है तो दिखाएं लाइट एंड साउंड शो, दिल्ली की 6 जगहों पर बिताएं रंगीन शाम

Published on 24 जुल॰ 2026

Jul 24, 2026 02:51 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Light and Sound Show: बच्चे वीकेंड पर कहीं जाने की जिद करते हैं तो उन्हें इन जगहों पर लाइट एंड साउंड शो को दिखाएं। दिल्ली और नोएडा की इन 6 जगहों पर दिखाए जाते हैं लाइट एंड साउंड शो।

Laser light show in delhi

दिल्ली की इन 6 जगहों पर देखें लेजर लाइट एंड साउंड शो

दिल्ली में देखने के लिए एक से बढ़कर एक चीजें हैं। अगर आप यहां रहते हैं तो हर वीकेंड किसी ना किसी नई जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं और अगर घूमने आए हैं तो टाइम कम पड़ जाएगा। पार्टनर के साथ शाम को किसी रंगीन और खूबसूरत जगह को देखने का प्लान बना रहे हैं तो ये लाइट एंड साउंड शो को अपनी विश लिस्ट में जरूर शामिल कर लें। मौका मिलते ही इन जगहों को जरूर एक्सपीरिएंस करें, ये शो काफी अट्रैक्टिव और शानदार होते हैं। सबसे खास बात कि ये लाइट एंड साउंड शो एक नहीं पूरे 6 जगहों पर देखने को मिलेंग। तो जानें वो कौन सी जगहें हैं जहां पर आप इतनी हसीन और रंगीन शाम पार्टनर के साथ बिता सकते हैं।

कुतुब मीनार लाइट शो

दिल्ली के मैहरोली में बने कुतुब मीनार में हर शाम को लाइट शो आयोजित होता है। जिसमे पूरा कुतुब मीनार रंगीन लाइट से नहाने लगता है। इस सुंदर लाइटिंग को देखना है तो आपके 7:30 बजे पहुंचना होगा क्योंकि ये शो इसी टाइम पर शुरू होता है। सबसे खास बात कि इस लाइट शो को देखने का टिकट मात्र 35 रुपये का होता है। 20 मिनट तक होने वाले इस शो का लुत्फ पार्टनर के साथ एक बार तो जरूर उठाएं।

मेडिसिन पार्क लेजर शो

नोएडा में हैं तो टेंशन ना ले, सेक्टर 91, 78, 76 कई जजगह पर आपको ये वाटर एंड लाइट शो देखने को मिल जाएगा। इसे एंज्वॉय करना है तो आपको पहले से इन पार्क में पता करना होगा। इन लेजर शो का टिकट लगभग 80 रुपये के करीब होता है।

लाल किला

लाल किला पर भी लाइट एंड साउंड शो होता है। रोजाना 7 बजे के बाद इस शो को किया जाता है और ये हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषा में होता है। इस लाइट एंड साउंड शो की कीमत 250 से 1000 रुपये के करीब होती है।

अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मंदिर में होने वाला लाइट एंड वाटर शो काफी फेमस है। हर रोज शाम 7 बजे के बाद ये आयोजित होता है। करीब 24-45 मिनट के इस शो को देखने के लिए काफी ज्यादा भीड़ होती है। वाटर एंड लाइट शो के टिकट की कीमत है 110 रुपये एडल्ट और 80 रुपये चिल्ड्रेन।

वेद वन लाइट शो

नोएड के सेक्टर 78 में बने वेद वन में हर शाम को लगभग 30 मिनट का लेजर लाइट शो आयोजित होता है। जिसमे आप बच्चों को खासतौर पर ले जा सकते हैं। यहां पर वेद-पुराणों से जुड़े शो आयोजित होते हैं। इस लाइट शो के टिकट की कीमत कीमत मात्र 20 रुपये से शुरू होती है।

बनसेरा पार्क म्यूजिकल फाउंटेन

दिल्ली के सराय काले खां में बने बनसेरा पार्क में म्यूजिकल फाउंटेन और लाइट शो हर शाम को होता है। शाम 7 बजे के करीब ये शो शुरू होता है। जहां पर जाने के लिए टिकट की कीमत 50 रुपये है।

तो फैमिली और पार्टनर के साथ शाम किसी कलरफुल जगह पर एंज्वॉय करनी है तो दिल्ली और नोएडा में बने लाइट एंड साउंड शो को देखने जा सकते हैं। बच्चे-बड़े सब इसे एंज्वॉय करेंगे।