उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) शहर के यातायात को सुगम बनाने, हादसों के खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स को खत्म करने और सीवरेज की पुरानी समस्या के स्थायी समाधान के लिए 206.88 करोड़ की 6 बड़ी विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रहा है। इन प्रोजेक्ट्स के पूरा होने
.
कामों की प्रोग्रेस रिपोर्ट: 3 लाख आबादी व हजारों पर्यटकों को मिलेगा फायदा
1: पारस तिराहे पर 42.29 करोड़ से बन रहा 3-लेन फ्लाईओवर व अंडरपास
अब तक: 50% से अधिक काम पूरा (सभी 11 पियर, 2 अबटमेंट, 13 पियर कैप, 98 सेगमेंट की कास्टिंग व अंडरपास निर्माण जारी)। लाभ: पारस जंक्शन पर जाम और हादसों से 1 लाख आबादी व पर्यटकों को मुक्ति मिलेगी। डेडलाइन: दिसंबर 2024 को शुरू हुए काम की अंतिम समय-सीमा 26 दिसंबर 2026 है।
2: जड़ाव नर्सरी से कलड़वास तिराहा: 33.20 करोड़ से 4 लेन सड़क अब तक : 85% निर्माण पूर्ण (5.50 में से 4 किमी WMM, 1.80 किमी सीसी सड़क, 3800 मीटर डीबीएम, 7 क्रॉस ड्रेनेज, 5 किमी नाली व 2210 मीटर डिवाइडर का कार्य पूरा)। लाभ: मनवाखेड़ा, कलड़वास, उमरड़ा और रीको एरिया की 1 आबादी का आवागमन सुगम। डेडलाइन : दिसंबर-24 में शुरू, दिसंबर-2026 में खत्म।
3: बड़गांव से कविता हाईवे-76 तक 36.02 करोड़ की 100 फीट चौड़ी रोड
अब तक: 67 से 73% काम पूरा (मास्टर प्लान की 100 फीट सड़क का विस्तारीकरण व सुदृढ़ीकरण जारी)। लाभ: बड़गांव-कविता क्षेत्र के कनेक्टिंग नेटवर्क को मजबूती मिलेगी और हाईवे से आवागमन आसान होगा। डेडलाइन: मूल डेडलाइन 9 अगस्त, 2026 थी। अब 30 दिसंबर, 2026 तक संभव।
4: सीसारमा से नांदेश्वर सड़क: 12.31 करोड़ का प्रोजेक्ट अंतिम चरण में
अब तक: 90 से 95% तैयार। अड़चन: मार्ग में 600 मीटर लंबाई में वन भूमि आने से डायवर्जन का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है और 200 मीटर में निजी खातेदारों की भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। डेडलाइन: अनुमति मिलते ही शेष काम पूरा होगा; संभावित डेडलाइन 8 दिसंबर, 2026 तय है।
5: बलीचा तिराहा री-इंजीनियरिंग: 6.81 करोड़ से खत्म होगा ब्लैक स्पॉट
अब तक: 40 से 50% काम पूरा (1.69 करोड़ खर्च)। लाभ: अहमदाबाद रोड और प्रतापनगर-एकलिंगपुरा से शहर में प्रवेश कराने वाले इस व्यस्त व हादसों वाले ब्लैक स्पॉट का ट्रैफिक सुरक्षित व सुगम होगा। डेडलाइन: 15 नवंबर 2025 से शुरू हुए इस कार्य की डेडलाइन 14 दिसंबर, 2026 है।
6: नवरत्न कॉम्प्लेक्स में 75.45 करोड़ से बिछेगी 45.45 किमी की सीवरेज लाइन
नवरत्न कॉम्प्लेक्स-भुवाणा में 1.50 लाख आबादी को गंदे पानी की समस्या से स्थायी राहत के लिए 45.45 किमी सीवर नेटवर्क बिछाया जा रहा है। इसे आयड़ नदी की ट्रंक लाइन से जोड़कर 7,000 घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे। अगस्त 2028 तक पूरा होने वाले इस प्रोजेक्ट में 10 साल का मेंटेनेंस भी शामिल है।