संभावित प्रधान दावेदार : खींवसर विधायक डांगा गुट से वार्ड 2 के प्रत्याशी आदित्य चौधरी, कांग्रेस से दो बार प्रधान रह चुके वार्ड 12 के पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र फिड़ौदा, आरएलपी से वार्ड 13 की प्रत्याशी गठूड़ी देवी (जिनके बेटे पूर्व सरपंच रह चुके हैं),
.
आंकड़े : 25 वार्डों के लिए 179 अभ्यर्थियों ने 216 नामांकन पेश किए थे। जांच के बाद 25 खारिज और 28 निरस्त हुए, तथा 163 नामांकन सही पाए गए। संभावित प्रधान दावेदार : आरएलपी से वार्ड 6 की प्रत्याशी प्रेमा (पति बजरंग उद्यमी), वार्ड 15 से ममता सारण (जिनकी मां जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं), और वार्ड 1 से संतोष सारण। कांग्रेस से वार्ड 16 की प्रत्याशी गोदावरी देवी, तथा भाजपा से वार्ड 11 की प्रत्याशी गीता मेहरिया (जिनकी सास जंवराई पूर्व प्रधान रह चुकी हैं), वार्ड 16 से गुड्डी माली (पति गोविंद उद्यमी), व वार्ड 1 से सरोज जाट शामिल हैं। आंकड़े : 117 प्रत्याशियों में से 11 खारिज और 21 निरस्त हुए, तथा 85 नामांकन सही पाए गए। संभावित प्रधान दावेदार : वार्ड 8 से भाजपा प्रत्याशी दिनेश मेघवाल और आरएलपी से वार्ड 14 के पूर्व प्रधान पूनाराम मेघवाल मैदान में हैं। कांग्रेस से फिलहाल कोई प्रमुख चेहरा सामने नहीं आया है। आंकड़े : 81 अभ्यर्थियों के 85 नामांकनों में से जांच के बाद 1 खारिज और 13 निरस्त किए गए। अब 71 नामांकन सही हैं। डेह : 65 उम्मीदवारों के 88 नामांकनों में से 5 खारिज और 17 निरस्त हुए; जांच के बाद 56 सही पाए गए। बालाजी-अलाय : 3 नामांकन खारिज और 9 निरस्त हुए, जबकि 62 अभ्यर्थियों के नामांकन अंतिम रूप से सही पाए गए हैं। खास चेहरे : सांसद हनुमान बेनीवाल की बहन आरएलपी प्रत्याशी दाखू देवी वार्ड 05 से मैदान में हैं। वहीं, वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी कमला (जेठ भगवानाराम तांडी कांग्रेस पदाधिकारी हैं) भी डटी हुई हैं। आंकड़े : कुल 15 वार्डों में आए नामांकनों में से जांच के बाद 7 खारिज और 13 निरस्त हुए, जबकि 106 नामांकन सही पाए गए। संभावित प्रधान दावेदार : कांग्रेस से वार्ड 8 की प्रत्याशी सरोज सांगवा (जिनकी बहन सुनीता पूर्व प्रधान रह चुकी हैं), वार्ड 17 के प्रत्याशी व ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मीतांक्षा राणावत, वार्ड 14 की प्रत्याशी सरोज चोयल, तथा वार्ड 4 से हनुमान फरड़ोदा व दिलखुश कंवर। भाजपा से वार्ड 16 की प्रत्याशी उर्मिला (पत्नी उद्यमी बेणीगोपाल) मैदान में हैं, जबकि आरएलपी की ओर से अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आंकड़े : 19 वार्डों से 88 उम्मीदवारों ने 100 नामांकन भरे थे। जांच में 8 खारिज और 9 निरस्त हुए, और अब 83 नामांकन सही हैं। भास्कर न्यूज | नागौर पंचायतीराज चुनाव -2026 के प्रथम चरण के तहत बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जिला परिषद के 37 वार्डों में 150 नामांकन वैध पाए गए हैं, जबकि 64 नामांकन रिजेक्ट कर दिए गए। इन 37 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 200 अभ्यर्थियों द्वारा 218 नामांकन फॉर्म दाखिल किए गए थे। इसके साथ ही जिले की सात पंचायत समितियों में भी जांच के बाद 626 नामांकन सही पाए गए हैं। गुरुवार को नाम वापसी का दिन है। इसके बाद ही यह पूरी तरह साफ हो पाएगा कि जिला परिषद और पंचायत समितियों के विभिन्न वार्डों में अंतिम रूप से कौन-कौन उम्मीदवार आमने-सामने मैदान में होंगे। दरअसल, इस बार जिला प्रमुख की सीट एससी ओपन के लिए आरक्षित होने के कारण प्रमुख पद की यह हाई-प्रोफाइल जंग जायल के रण में केंद्रित हो गई है। जायल से कांग्रेस की पूर्व विधायक मंजू मेघवाल के जेठ और वार्ड 26 से कांग्रेस प्रत्याशी शंकरलाल (रिटायर्ड एईएन) मैदान में हैं। वहीं, दूसरी ओर जायल विधायक व पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री मंजू बाघमार की जेठूती श्वेता पंवार, जो बीटेक डिग्रीधारक हैं, वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक रही हैं। यदि इन दोनों वार्डों से ये उम्मीदवार विजयी होते हैं, तो इन्हें प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यानी जिला प्रमुख की यह लड़ाई सीधे तौर पर वर्तमान और पूर्व विधायक के बीच की प्रतिष्ठा बन गई है। सुखराम नेतड़िया : वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मेड़ता विधायक। अनिल नागौरी : वार्ड 37 से भजन गायक और भाजपा प्रत्याशी। भंवरी : वार्ड 36 से कांग्रेस प्रत्याशी (कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पूनाराम मेघवाल की पुत्रवधू)। पांचाराम इंदावड़ : आरएलपी से वार्ड 12 के प्रत्याशी एवं मेड़ता से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी। वार्ड-3 कांग्रेस का सिंबल पहुंचा, पर प्रत्याशी ही नदारद! जिला परिषद वार्ड-3 से कांग्रेस का सिंबल तो निर्वाचन अधिकारी के पास पहुंच गया, लेकिन पार्टी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा। इस वार्ड से भाजपा के अखिलेश मन्ना राम और आरएलपी के भंवरलाल सियाग सहित 6 नामांकन दाखिल हुए हैं।