सुपौल-6 लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत: कीर्तन के दौरान हादसा, 50m दूर दुकान में घुसी कार; ड्राइवर फरार, पत्नी-बच्चों को भीड़ ने पकड़ा - Supaul News

Published on 25 अग॰ 2026

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कटैया चौक के पास NH-327ई किनारे स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप हुआ।

.

बताया जा रहा है कि मंदिर में 6 लोग कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कीर्तन कर रहे लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गई और करीब 50 मीटर दूर एक दुकान में जा घुसी।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। जबकि उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों को लोगों ने पकड़ लिया। सुरक्षा के लिहाज से तीनों को पास के ही एक दुकान में ले जाकर शटर गिराकर बंद कर दिया।

भीड़ ने शटर तोड़ने की कोशिश की। वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

पहले देखें, मौके से सामने आई 3 तस्वीरें…

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी पुलिस।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम।

शव के पास बैठकर रोते हुए परिजन।

शव के पास बैठकर रोते हुए परिजन।

पुलिस ने वाहन किया जब्त

मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-12 निवासी तिलाई दास (65), राजू दास (50) और वार्ड संख्या-15 निवासी सुरेंद्र यादव (45) के रूप में हुई है। तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवारों में कोहराम मच गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे में वार्ड संख्या-11 निवासी भुवनेश्वरी यादव और रामचंद्र यादव तथा वार्ड संख्या-13 निवासी कृष्ण मोहन साह घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

इधर, मंगलवार देर रात DM सावन कुमार ने बताया, SDM को घटनास्थल पर जांच के निर्देश दिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

==================

ये खबर भी पढ़ें…

ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने रौंदा,5 की मौत:बेतिया में बेटे के जन्म की खुशियां मना रहे पिता की भी जान गई, तोड़फोड़-हंगामा

बेतिया में हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। लौरिया थाना क्षेत्र में पिछले शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार बस सड़क किनारे चल रहे ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम में जा घुसी। वहां मौजूद लोगों को रौंद दिया। घटना बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर पराउ टोला बनकटवा के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 15 पैसेंजर थे। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल हैं। पूरी खबर पढ़ें…