6 साल जेल में रहा, तब भी नहीं सीख पाया... मराठी बोलने को कह रहे थे मंत्री, संजय दत्त ने दिया ये जवाब

Published on 7 सित॰ 2026

Sanjay Dutt Viral Video: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, हाल ही में वो एक कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में संजय दत्त ने कहा कि उन्हें मराठी नहीं आती है. उन्होंने ये भी कहा कि वो 6 साल येरवडा जेल (महाराष्ट्र का एक जेल) में रहे थे, लेकिन फिर भी वो मराठी नहीं सीख पाए. संजय दत्त ने मराठी भाषा में बोलकर बताया है कि वो सिर्फ मराठी में नमस्कार बोलना ही सीख पाए हैं.

दरअसल, संजय दत्त महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक द्वारा आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में शामिल हुए. उसी कार्यक्रम में प्रताप सरनाईक ने मुस्कुराते हुए कहा कि आज कल मैं सभी लोगों को मराठी सीखा रहा हूं, तो क्यों न हम सब संजय दत्त को भी मराठी बोलने के लिए कहें. इसपर संजय दत्त उनसे कहते हैं कि उन्हें मराठी नहीं आती है.

प्रताप सरनाईक और संजय दत्त की बातचीत

प्रताप सरनाईक ने ये भी कहा, “संजय दत्त बाद में हिंदी बोलेंगे, लेकिन हम शुरुआत मराठी से करेंगे.” कार्यक्रम में संजय दत्त मुस्कुराते हुए कहते हैं, “प्रताप भाई, मैं 6 साल येरवडा जेल में रहा, फिर भी मैं मराठी नहीं सीख पाया.” संजय दत्त सभी को मराठी भाषा में नमस्कार करते हैं और कहते हैं कि वो सिर्फ मराठी में नमस्कार करना ही सीख पाए हैं.

Sanjay Dutt has been living in Mumbai for more than 50 years, and he himself says that even after spending 6 years in Yerwada Jail, he still couldnt learn Marathi.

And he openly admitted this in front of everyone, without any shame. So now, will MNS and Uddhav Thackerays party pic.twitter.com/kLQ7AxZfBa

— Amit Kumar Sindhi (@AMIT_GUJJU) September 6, 2026

ये भी पढ़ें-

150 करोड़ से 30 करोड़ पर आई टॉक्सिक! ओटीटी से लगा यश को बड़ा झटका

महाराणा प्रताप का अपमान है रिलीज के साथ ही विवादों में मिर्जापुर फिल्म, शूरवीर के ऑरिजनल सिंगर ने लगाए आरोप

25 साल से दोस्त हैं संजय दत्त और प्रताप सरनाईक

संजय दत्त और प्रताप सरनाईक एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों मुस्कुराते हुए कार्यक्रम में एक दूसरे के साथ बातचीत करते नजर आए. प्रताप सरनाईक ने ये भी कहा, “मैं और संजय दत्त 25 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं. ये दोस्ती क्यों हुई, वो कभी प्राइवेट में बताऊंगा, लेकिन संजय दत्त का परिवार, यानी उनके पिता सुनील दत्त मेरे बॉस थे. संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त, जो लोकसभा की संसद थीं, बहुत कम उम्र में अच्छा काम किया.”

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button