अलवर में पिछले साल की तुलना में 58% कम बारिश: पिछले साल 544.30 MM, इस बार सिर्फ 159.15 MM बरसात; उमस बढ़ी - Alwar News
Published on 17 जुल॰ 2026
अलवर2 घंटे पहले
कॉपी लिंक
अलवर जिले में शुक्रवार सुबह से ही गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह तेज धूप और आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। शहरवासी अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
इस बार मानसून का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में काफी कमजोर रहा है। जून-जुलाई के दौरान पिछले साल जिले में 544.30 मिमी बारिश दर्ज हुई थी, जबकि इस साल अब तक केवल 159.15 मिमी वर्षा हुई है।
वहीं सामान्य मानसूनी औसत 330.56 मिमी के मुकाबले अब तक केवल 135.62 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यानी जिले में अब तक करीब 58 प्रतिशत कम बरसात दर्ज हुई है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर यह अंतर कुछ हद तक कम हो सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार- 17 से 19 जुलाई तक जिले में आसमान सामान्यतः बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
20 से 22 जुलाई के बीच मौसम में बदलाव के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इस अवधि के लिए आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम विभाग लगातार बदलते मौसम के अनुसार अपने पूर्वानुमान में भी संशोधन कर रहा है। गुरुवार तक केवल बादल छाए रहने का अनुमान था, जबकि शुक्रवार के अपडेट में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना भी जोड़ दी गई है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
.
खबरें और भी हैं...
भास्कर एक्सक्लूसिव
5 हजार कमाने वाली महिला को 2 करोड़ का नोटिस: घर पर मिली सूखी रोटी; शराब माफिया ने गरीबों के आधार-अकाउंट नंबर से लिए ठेके1:50
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 'सद्बुद्धि यज्ञ': 10 को नोटिस मिलने पर भड़का गुस्सा; कहा- नौकरी से निकालो, पर आंदोलन नहीं रुकेगा
कॉपी लिंक
शेयर
अलवर में चार दिन नहीं होगी बारिश: 20-21जुलाई को बरसात के आसार; बिजली गिरने की चेतावनी, उमस बढ़ी
0:40
कॉपी लिंक
शेयर
व्यापारी के बेटे की सिर में गोली मारकर हत्या: दोस्तों के साथ गया था, घर से 45 किमी दूर शव मिला; 12वीं क्लास में पढ़ता था