फुटबॉल वर्ल्ड चैंपियन को पहली बार मिलेंगे ₹5000 करोड़: फीफा रिकॉर्ड ₹83,866 करोड़ की इनामी राशि बांटेगा, इस बार मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी

Published on 17 जुल॰ 2026

स्पोर्ट्स डेस्क41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 348 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली थी। - फाइल - Dainik Bhaskar

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 348 करोड़ रुपए प्राइज मनी मिली थी। - फाइल

इस बार फुटबॉल वर्ल्ड कप चैंपियन को 51 मिलियन डॉलर करीब 5 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे। पहली बार विश्व चैंपियन को इतनी बड़ी रकम मिलेगी। FIFA ने इस बार 871 मिलियन डॉलर यानी करीब 83,866 रुपए की इनामी राशि बांटने का ऐलान किया है।

वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाले हर देश को कम से कम 12.5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹120 करोड़ रुपए मिलेंगे। फाइनल मुकाबले से पहले FIFA ने ऐलान किया कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल के साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।

टॉप-4 टीमों को मिलेगी सबसे बड़ी इनामी राशि

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों को सबसे ज्यादा इनामी राशि मिलेगी। उपविजेता टीम को करीब 3,273.18 करोड़ (33 मिलियन डॉलर) मिलेंगे।

तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,888.10 करोड़ (29 मिलियन डॉलर), चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को करीब 2,695.56 करोड़ (27 मिलियन डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

मेडल के साथ पहनाई जाएगी चैंपियनशिप रिंग

  • वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार चैंपियन बनने वाली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ को ट्रॉफी और गोल्ड मेडल के साथ-साथ चैंपियनशिप रिंग भी दी जाएगी।
  • FIFA ने कहा कि रिंग के एक तरफ वर्ल्ड कप की ट्रॉफी बनी होगी, जबकि दूसरी तरफ विजेता टीम के अनुसार खास डिजाइन तैयार किया जाएगा। हर रिंग पर अलग नंबर होगा, उसे खिलाड़ी के हिसाब से तैयार किया जाएगा। रिंग ऑफिशियल है इसका प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
  • फाइनल के बाद विजेता टीम के कप्तान और हेड कोच को अस्थायी (टेंपरेरी) रिंग दी जाएगी। इसके बाद पूरी विजेता टीम के लिए 30 रिंग तैयार की जाएंगी। हर रिंग को खिलाड़ियों के अनुसार कस्टमाइज किया जाएगा और बाद में उन्हें सौंपा जाएगा।
  • ऐसी2,026 रिंग बनाई जाएंगी। ये लिमिटेड एडिशन होगा। इनमें से 30 रिंग वर्ल्ड चैंपियन टीम को मिलेंगी। बाकी 1,996 रिंग फुटबॉल फैंस के लिए आधिकारिक लाइसेंस के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
FIFA ने रिंग की फोटो जारी की है। ऐसी 2,026 रिंग का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा।

FIFA ने रिंग की फोटो जारी की है। ऐसी 2,026 रिंग का लिमिटेड एडिशन बनाया जाएगा।

स्पेन-अर्जेंटीना में खिताबी भिड़ंत

वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल यूरोपियन चैंपियन स्पेन और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना के बीच खेला जाना है। स्पेन ने सेमीफाइनल में मजबूत मानी जा रही फ्रांस की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल सातवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है। अर्जेंटीना ने दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त दी थी।

2022 में चैंपियन को मिले थे 348 करोड़

फीफा वर्ल्ड कप 2022 की चैंपियन अर्जेंटीना को 348 करोड़ रुपए (42 मिलियन डॉलर) की प्राइज मनी मिली थी। फाइनल हार कर रनर-अप रहे फ्रांस को भी 248 करोड़ रुपए मिले। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 32 टीमों में कुल 3600 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि बांटी गई थी।

-----------------------

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

कोहली ने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की:रोहित के साथ 8 हजार साझेदारी रन पूरे

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हरा दिया। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए इस मैच में विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना 14वां 50+ स्कोर बनाकर वेस्टइंडीज के सर विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। पूरी खबर…

.

खबरें और भी हैं...

  • मेसी बोले- हमें कुछ भी थाली में परोसकर नहीं मिला: फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना रेफरी से फेवर मिलने के आरोपाें का जवाब दिया

    फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना रेफरी से फेवर मिलने के आरोपाें का जवाब दिया|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • मर्सिडीज की 8 कंस्ट्रक्टर्स जीत और हैमिल्टन के 6 खिताब: 300 सेंसर और एआई तकनीक से मर्सिडीज बनी फॉर्मूला-1 की सबसे सफल टीम

    300 सेंसर और एआई तकनीक से मर्सिडीज बनी फॉर्मूला-1 की सबसे सफल टीम|स्पोर्ट्स,Sports - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर