एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल

Published on 29 सित॰ 2026

2026 एशियाई खेलों में भारत के गुलवीर सिंह ने अपना तीसरा मेडल जीत लिया. इस बार उन्होंने पुरुषों की 5000 मीटर रेस के फाइनल में कमाल किया. गुलवीर तीसरे पायदान पर रहे.

Written By : मोहम्मद अलफैज |  Updated at : 29 Sep 2026 06:21 PM (IST)

Preferred Sources

Gulveer Singh 3rd medal in Asian Games 2026 wins bronze in mens 5000 meter race एशियन गेम्स में गुलवीर सिंह का तीसरा मेडल, 5000 मीटर की रेस में किया कमाल

Gulveer Singh 3rd medal in Asian Games 2026

भारतीय धावक गुलवीर सिंह एक के बाद एक कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं. 2026 एशियाई खेलों में उन्होंने अपना तीसरा मेडल जीत लिया है. इस बार गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर की रेस के फाइनल में ब्रॉन्ज पर कब्जा किया. उन्होंने 13:32.75 मिनट में रेस समाप्त की. इवेंट में बहरीन के रनर बिरहानु बालेव ने 13:30.79 मिनट में रेस खत्म करके गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

जापान के टोमोनोरी यामागुची 13:31.43 मिनट में रेस पूरी करके दूसरे पायदान पर रहे. उन्होंने सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. इस तरह रेस में तीन मेडल का वितरण हुआ. 

👑 THREE RACES. THREE MEDALS. 🇮🇳🔥

Gulveer Singh completes a historic distance treble at #AsianGames2026 🏃‍♂️💨

🥈 10,000m: 28:29.38
🥈 1500m: 3:36.72 PB
🥉 5000m: 13:32.75
From the 1500m to the 10,000m, he's been on the podium at EVERY distance he's raced in Nagoya 💪
Today's… pic.twitter.com/sye4ZPvha3

— Athletics Federation of India (@afiindia) September 29, 2026

गौर करने वाली बात यह है कि इवेंट में भारत लिए अविनाश साबले हिस्सा लेने वाले थे. लेकिन वह किसी कारण से रेस में हिस्सा नहीं ले सके. उनकी जगह गुलवीर को शामिल किया गया. गुलवीर ने मौके को अच्छी तरह भुनाते हुए कमाल कर दिया. मेडल जीतने के साथ धीरे-धीरे उनका कद बढ़ता जा रहा है. 

तीन मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट 

5000 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज जीतने से पहले गुलवीर ने 10000 मीटर की रेस में सिल्वर जीता था. यहां भारतीय धावक ने 28:29.38 मिनट में रेस पूरी की थी. इसके बाद 1500 मीटर की रेस में अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाते हुए गुलवीर ने सिल्वर पर कब्जा किया था. उन्होंने 3:36.72 मिनट में रेस खत्म की थी. अब 5000 मीटर की रेस में भी उन्होंने मेडल पर कब्जा कर लिया. इसके साथ गुलवीर भारत के लिए एक एशियन गेम्स में 3 व्यक्तिगत मेडल जीतने वाले पहले एथलीट बन गए. भारत के खाते में अब तक कुल 49 मेडल आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: 2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट

Published at : 29 Sep 2026 05:08 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola