छप्परफाड़ रिटर्न! पहले दिन ही 500% चढ़ा शेयर, IPO की हुई ड्रीम लिस्टिंग

Published on 27 जुल॰ 2026

Jul 27, 2026 04:56 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • CXMT Corp के शेयर लिस्टिंग के दिन ही 500% की छलांग लगाने में सफल रहे हैं
  • कंपनी ने दांव लगाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है
CXMT Corp Share jumps 500 percent

CXMT Corp की ड्रीम लिस्टिंग हुई है।

CXMT Corp के आईपीओ ने स्टॉक मार्केट में ड्रीम डेब्यू किया है। सोमवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 500 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी की धमाकेदार लिस्टिंग से निवेशक गदगद हो गए हैं। बता दें, यह भारतीय कंपनी नहीं है। CXMT Corp की लिस्टिंग संघाई स्टॉक एक्सचेंज में सोमवार यानी आज हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

शेयर बाजार में कंपनी की धमाकेदार एंट्री

CXMT Corp के आईपीओ का प्राइस बैंड 8.66 युआन था। कंपनी के शेयरों का दाम 54.65 युआन के स्तर पर पहुंच गया। शेयरों में उछाल की वजह से कंपनी का मार्केट कैप 3.65 ट्रिलियन युआन (539 बिलियन डॉलर) के स्तर को छू लिया। बता दें, आईपीओ के वक्त पर कंपनी की वैल्यूएशन 85.50 बिलियन डॉलर आंकी जा रही थी। लेकिन यह उससे कहीं अधिक के स्तर पर पहुंच गया है।

मजबूत डेब्यू की वजह CXMT Corp अब जी चीन की सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली लिस्टेड कंपनी हो गई है। कंपनी ने इंडस्ट्रीयल एंड कॉमर्शियल ऑफ चीन को पीछे छोड़ दिया है।

चिप बनाती है कंपनी

CXMT Corp चीन की घरेलू चीप इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस कंपनी ने विदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को कम किया है। खासतौर पर एआई सेक्टर में है। अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच कंपनी ने चीन को बड़ी राहत दी है।

CXMT Corp के आईपीओ का डीटेल्स

चीन के इतिहास का यह दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ था। कंपनी ने प्राइमरी मार्केट से 66.6 युआन (9.8 बिलियन डॉलर) जुटाए हैं। इससे पहले चीन के शेयर बाजार में ChangXin memory technologies का आईपीओ सबसे बड़ा था। इस कंपनी ने 6.6888 बिलियन युआन जुटाए थे।

इस कंपनी के आईपीओ का रिटेल सेक्शन 212 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कुल 9.4 मिलियन एप्लीकेशन मिले थे। जिसकी वैल्यू 7.07 ट्रिलियन युआन के बराबर थी। जोकि स्पेस एक्स के रिकॉर्ड ब्रेकिंग आईपीओ की रिटेल डिमांड से 10 गुना अधिक है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें