टेलीग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार: एक लिंक का रेट 500 से 2000, फोन पर कई लॉक, घर वालों को नहीं लगी भनक - Firozabad News
Published on 4 सित॰ 2026
Hindi News
Local
Uttar pradesh
Firozabad
Firozabad Crime: Woman Arrested For Selling Obscene Videos On Telegram
अरुण कुमार रावत | फिरोजाबाद43 मिनट पहले
कॉपी लिंक
लखनऊ साइबर सेल की सूचना पर गुरुवार शाम 6 बजे फिरोजबाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया। महिला बच्चों और महिलाओं के पोर्न वीडियो टेलीग्राम पर लोगों को बेचती थी। पहले ग्रुप का सब्सक्रिप्शन लेकर वो खुद वीडियो डाउनलोड करती, फिर 500 से 200 में लोगों को बेचती थी।
महिला खुद 6 साल की बेटी की मां है। गांव में रहने वाली 12वीं पास महिला इतनी शातिर तरीके से ये काम कर रही थी कि घर वालों को भी भनक नहीं लगी। दो बार शादी और दोनों बार अवैध संबंधों के शक में तलाक हुआ। मायके में रहकर टेलीग्राम पर उसने अश्लील कंटेट बेचने का काम शुरू कर दिया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। मामला रजावली थाना क्षेत्र का है।
पिता की रोड एक्सीडेंट में हुई थी मौत
नगला बीच गांव की रहने वाली पूजा माथुर (29) के पिता की मौत 2011 में रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। घर में मां के अलावा दो छोटे भाई और एक छोटी बहन थे। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। किसी तरह पैसों का इंतजाम करके घर वालों ने 11 मई 2018 को पूजा की शादी कमालपुर अलीगढ़ के राहुल उर्फ रवि के साथ की थी।
2 साल बाद राहुल और पूजा की एक बेटी हुई। राहुल को शक हुआ कि पूजा फोन पर बहुत ज्यादा बिजी रहती है और उसका कहीं अफेयर है। दोनों में इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ। पहले घर वालों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन बात न बनने पर 2022 में तलाक हो गया।
महिला पहले ग्रुप पर सब्सक्रिप्शन लेकर वीडियो डाउनलोड करती फिर उसे दूसरे लोगों को बेचती थी।
4 महीने बाद दूसरे पति से तलाक लिया
2023 में घर वालों ने गाजियाबाद के रहने वाले प्रदीप के साथ पूजा की शादी करा दी। यहां भी अवैध संबंधों के शक में दोनों में झगड़ा हुआ। इस बार 4 महीने बाद ही तलाक हो गया। पूजा बेटी को लेकर मायके आकर रहने लगी। इस बीच पूजा का एक भाई लाइब्रेरी चलाने लगा, जबकि दूसरे ने आटा चक्की शुरू कर दी। छोटी बहन पढ़ाई कर रही है।
पिछले करीब 1 साल से पूजा का व्यवहार बहुत बदल गया। वह फोन पर बहुत ही ज्यादा बिजी रहने लगी। पूजा अपने फोन को लेकर बहुत सतर्क रहती थी। उसने फोन में कई लॉक लगा रखे थे। परिवार के किसी भी सदस्य, यहां तक कि अपने भाइयों को भी मोबाइल छूने नहीं देती थी। अगर कोई मोबाइल के पास आता तो वह झगड़ा करने लगती थी।
युवक ने मूवी देखना और डाउनलोड करना सिखाया
पूजा एक दूसरे गांव के युवक से बात करने लगी। युवक प्राइवेट डॉक्टर के क्लीनिक में काम करता था। बातचीत बढ़ी तो युवक ने टेलीग्राम पर मूवी देखने के बारे में बताया। पूजा का इंटरेस्ट बढ़ा तो युवक ने टेलीग्राम से फिल्मों के अलावा अश्लील वीडियो के लिंक डाउनलोड करना सिखा दिया।
इसके बाद पूजा टेलीग्राम पर तेजी से एक्टिव हो गई। उसने अश्लील वीडियो देखने शुरू किए। रोमांटिक और ‘सेलर हब 01’ नाम के ग्रुप से जुड़ गई। इसमें हजारों लोग जुड़े हुए थे। पूजा ने 30 से 50 रुपये देकर अपना रजिस्ट्रेशन पोर्न साइट पर कर लिया, यहां से वो वीडियो के लिंक डाउनलोड किया करती थी।
ग्रुप से नंबर निकालती फिर बात शुरू करती
इसके बाद वो ग्रुप से ही लोगों के नंबर निकालती और खुद से उन्हें मैसेज करती। बातचीत आगे बढ़ने पर उनका इंटरेस्ट जानती और वीडियो देने की बात कहती। यहां वो बच्चों के वीडियो के रेट 500 से 2000 तक लगाती थी। पंजाब नेशनल बैंक के अकाउंट से पुलिस ने 1 साल की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री निकलवाई है।
लखनऊ की साइबर टीम सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखती है। पूजा की गतिविधि संदिग्ध मिलने पर साइबर टीम ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क किया। गुरुवार शाम 5 बजे नारखी और रजावली पुलिस महिला के घर पहुंचीं और गिरफ्तार करके ले आई। 6 बजे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया।
घर वालों को बेटी के काम की नहीं थी भनक
पुलिस के पहुंचने पर घर वाले भी कुछ समझ नहीं पाए। किसी को जरा भी भनक नहीं थी कि पूजा ऐसा कोई काम कर रही है। भाई और परिवार के लोग थाने पहुंचे तो पुलिस ने पूजा की ऑनलाइन गतिविधियों और टेलीग्राम ग्रुप के बारे में बताया। महिला ने बताया कि वह टेलीग्राम ग्रुप से लोगों को जोड़ती थी। आपत्तिजनक वीडियो के लिंक देने के बदले वह हर वीडियो के 100 से 500 रुपये लेती थी। यह पैसा यूपीआई के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता था।
बच्चों के साथ एज डिफरेंस वाले वीडियो मिले
रजावली थाने के इंस्पेक्टर बृज किशोर सिंह ने बताया कि महिला के मोबाइल में मिले अधिकतर वीडियो इंडियन हैं। पूजा टेलीग्राम के जरिए उन वीडियो को खुद डाउनलोड करती फिर उन्हें उन लोगों को बेच देती थी, जो उससे टेलीग्राम पर चैट करते थे। अधिकतर वीडियो ऐसे थे जिनमें बच्चे या महिलाओं की उम्र में बहुत ज्यादा फर्क था। किसी वीडियो में बच्चे की उम्र 14 साल तो महिला की 45 साल, किसी में बच्ची की उम्र 15 साल और आदमी की उम्र 50 साल थी। 80 प्रतिशत वीडियो इसी तरह के थे।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है।
नेटवर्क से जुड़े और लोगों को तलाश रही पुलिस
मामला आईटी एक्ट के जुड़ा होने के चलते इस केस में इंस्पेक्टर नारखी संजय कुमार पांडे को भी शामिल किया गया। पुलिस ने महिला के मोबाइल डाटा, टेलीग्राम ग्रुप, चैट, डिजिटल लेनदेन और बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है। अब उन लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिन्होंने उससे लिंक खरीदे या ग्रुप के माध्यम से संपर्क किया था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को तलाश रही है।
सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया
टेलीग्राम के ग्रुप से चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मटीरियल डाउनलोड करने, उसे फोन में सेव रखने और बेचने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती के खिलाफ आईटी और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
-----------------------
यह खबर भी पढ़ें…
पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने पत्नी को बाल पकड़कर घसीटा...VIDEO:बुलंदशहर में घर में घुसे, चीखती रहीं, जान बचाकर बाहर भागीं
बुलंदशहर में पूर्व विधायक और सपा नेता गुड्डू पंडित ने अपनी तीसरी पत्नी अर्चना पांडा से मारपीट की है। इसका वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गुड्डू पत्नी के बाल खींचकर फर्श पर घसीट रहे हैं। पत्नी चिल्ला रही हैं और उन्हें झाड़ू से मार रही हैं। इसके बाद पूर्व विधायक पत्नी को झाड़ू समेत खींचते हैं। पत्नी गुड्डू पंडित को गुंडा-बदमाश कहते हुए घर से बाहर निकलकर भाग गईं। पढ़ें पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
अखिलेश से अब खुलकर दुश्मनी निभाएंगे जयंत: लूट की जयमाला पहन घर आईं बहुएं; बृजभूषण ने पकड़ लिए गुप्त शत्रु2:04
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भक्तों का डांस, 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे: मथुरा में योगी बोले- आस्था मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए2:01
कॉपी लिंक
शेयर
LIVE
कानपुर में 150 घरों में घुसा बाढ़ का पानी: SDM घुटनों तक पानी में उतरे, प्रयागराज में लेटे हनुमानजी मंदिर 6 दिन से जलमग्न1:27
कॉपी लिंक
शेयर
सिंगर अंकित के हत्यारोपी की धमकी- दो मर्डर और होंगे: VIDEO पोस्ट किया- मारेंगे तो मारेंगे; पुलिस ने सिंगर के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई