500 फीट लंबा तिरंगा सिर पर लेकर निकाली रैली: 1500 लोगों ने गाया-वंदेमारतम; मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने लगाए देशभक्ति नारे - Pali (Marwar) News

Published on 14 अग॰ 2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर पाली में उत्साह चरम पर है। शहर सहित जिले भर में शुक्रवार को कई आयोजन हुए। शहर के डाक बंगले के बाहर सुबह सामूहिक वंदेमारतम का गान हुआ। इसमें 1500 लोगों ने एक साथ वंदेमातरम गाया।

.

इसके बाद शहर में तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें अलग अलग स्कूलों के छात्र 500 फीट लम्बा तिरंगा सिर पर उठाकर चले। राजकीय महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज पाली में डॉक्टरों ने वाहन रैली निकाली। देशभक्ति के नारे लगाए।

बांगड़ कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। लोढ़ा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। रोहट पंचायत समिति में भी कार्यक्रम हुआ।

पाली में शुक्रवार को रैली में 500 फीट लम्बा तिरंगा लेकर चलते स्टूडेंट।

पाली में शुक्रवार को रैली में 500 फीट लम्बा तिरंगा लेकर चलते स्टूडेंट।

डीजे पर गूंजे देशभक्ति गीत, 1 KM लम्बी रैली निकाली

भाजपा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संगठनों और स्टूडेंट ने शहर में तिरंगा रैली निकाली। छात्र करीब 500 फीट लम्बा तिरंगा सिर पर उठाए रैली में चलते नजर आए। रैली में शामिल डीजे पर देश भक्ति गीत बज रहे थे। जो शहरवासियों में जोश भर रहे थे।

शहर के बांगड़ स्कूल से रवाना हुई रैली, अहिंसा सर्किल, सूरजपोल होते हुए लोढ़ा स्कूल पहुंच कर सम्पन्न हुई।रैली

पाली में शुक्रवार को तिरंगा रैली में तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए स्टूडेंट।

पाली में शुक्रवार को तिरंगा रैली में तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए स्टूडेंट।

रैली में दिग्गज रहे मौजूद

रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व विधायक पुष्प जैन, अभिषेक दुग्गड़, गुमानसिंह रावत, लालूभाई पार्सवानी, पूर्व सभापति कुसुम सोनी,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, विकास बुबकिया, मगराज जैन, शिवजी प्रजापत, रमेश परिहार, नरेन्द्र माछर, अशोक बाफना सहित कई भाजपाई, स्कूली स्टूडेंट, सामाजिक कार्यकर्ता रैली में शामिल रहे।

सीओ सिटी मंगलेश चुंडावत के नेतृत्व में रैली के दौरान पुलिस जाप्ता सुरक्षा व्यवस्था में जुटा नजर आया।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गीत गाते हुए स्टूडेंट।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गीत गाते हुए स्टूडेंट।

1500 लोगों ने एक साथ गाया वंदेमातरम

भारत विकास परिषद और भारतीय जैन संघटना पाली के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन का आयोजन डिस्ट्रिक्ट क्लब के बाहर किया गया।

जहां एक साथ 1500 से ज्यादा स्टूडेंट, शहरवासियों, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 1200 स्टूडेंट शामिल रहे।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गीत गाते हुए स्टूडेंट।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गीत गाते हुए स्टूडेंट।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गान के दौरान मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

पाली के डाक बंगले के बार शुक्रवार को सामूहिक वंदे मातरम गान के दौरान मौजूद अधिकारी और जनप्रतिनिधि।

कार्यक्रम में ये हुए शामिल

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी, SDM विमलेंद्र राणावत, आयुक्त नगर निगम देवीलाल, बसंत सोनीमंडिया, भारतीय जनसंघना के अध्यक्ष सचिन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीडी शर्मा, अमरचंद बोहरा अध्यक्ष भारतीय जैन संगठना, उषा अखावत अध्यक्ष महिला विंग भारतीय जैन संगठना, जगदीश झांवर, कमल किशोर गोयल, इंदु शर्मा, रमेश सांड, मधु सूदन लखोटिया,मेघराज बम्ब, रमेश मिश्र, अंजना सर्राफ, नेमीचंद अखावत, सुरेश अग्रवाल, सुरेश सर्राफ, पुष्पा परिहार, रश्मि त्रिवेदी, जिला शिक्षा अधिकारी देवाराम प्रजापत, सीबीईओ दिलीप करमचंदानी, तारा प्रकाश खंडेलवाल, नूतनबाला कपिला, सरोज अग्रवाल सहित कई जने मौजूद रहे।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल भाजपा नेता व अन्य।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी में शामिल भाजपा नेता व अन्य।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का उद्घाटन

हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित रतन चंद लोढ़ा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

प्रदर्शनी में वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान लाखों लोगों के विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और मानवीय त्रासदी से जुड़ी स्मृतियों को प्रदर्शित किया गया।

पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहा-विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उस दौर की पीड़ा और अनगिनत बलिदानों को याद करने का अवसर है। विभाजन के इतिहास और उससे जुड़ी पीड़ा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना आवश्यक है।

पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने कहा- ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, मानवता, शांति, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा व भाजपा सुनील भंडारी ने भी विचार व्यक्त किए। उपस्थित लोगों ने विभाजन में जान गंवाने वालों और विस्थापित परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

पाली मेडिकल कॉलेज में आयोजित तिरंगा बाइक रैली के दौरान मौजूद डॉक्टर।

पाली मेडिकल कॉलेज में आयोजित तिरंगा बाइक रैली के दौरान मौजूद डॉक्टर।

मेडिकल कॉलेज परिसर में गूंजे देशभक्ति के जयकारे

पाली के महाराणा प्रताप मेडिकल कॉलेज (राजकीय मेडिकल कॉलेज), पाली परिसर में तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज के प्रिंसिपल, वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न डॉक्टर और एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति की एकजुटता का संदेश दिया।

रैली कॉलेज परिसर के आंतरिक मार्गों से गुजरी, पूरा परिसर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। रैली में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ओमप्रकाश सुथार, वरिष्ठ चिकित्सक, रेजिडेंट्स, इंटर्न्स तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बांगड़ कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम में प्रस्तुति देते हुए स्टूडेंट।

बांगड़ कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम में प्रस्तुति देते हुए स्टूडेंट।

कॉलेज स्टूडेंट ने देखभक्ति गीतों पर किया डांस

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत बांगड़ कॉलेज परिसर में शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभाजन की पीड़ा को स्मरण करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धांजलि देना तथा विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को मजबूत करना रहा।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता कोका ने कहा- ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को देश के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के साथ राष्ट्र के प्रति उनके दायित्वों का बोध कराते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, भाषण और लोक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

रोहट के पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।

रोहट के पंचायत समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी।

रोहट में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को कार्यालय पंचायत समिति रोहट में ब्लॉक स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 1947 में भारत विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों तथा विस्थापन का दर्द झेलने वाले परिवारों की स्मृति को नमन किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभाजन की विभीषिका में अपने प्राण गंवाने वाले लोगों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी पंचायत समिति रोहट, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मनमोहन मीणा, चंदनसिंह सहित पंचायत समिति के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान श्रवण सिंह जैतावत, जालम सिंह, उमेश कुमार, मयंक पुरोहित, लक्ष्मण सिंह, यजुर राठौर, प्रीति चुंडावत, वरुणा सोलंकी, भूपेंद्र खेमलानी सहित कई जने मौजूद रहे।