Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर से गोविंदा के अफेयर, अपनी शादी और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर बात की. जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
Sunita Ahuja on Govinda: सुनीता आहूजा ने एक बार फिर से गोविंदा के अफेयर, अपनी शादी और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर बात की. जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/15/govinda-sunita-6-2026-07-15-09-33-50.jpg)
Govinda-Sunita Photograph: (Social Media Instagram)
Sunita Ahuja on Govinda: सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले साल से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में सुनीता को रियलिटी शो लॉकअप के सीजन 2 (Lock Upp 2) में देखा गया था. जहां से फिलहाल वो बाहर हो गई है.सुनीता को शो से वापस लेने के लिए गोविंदा खुद पहुंचे थे. इस बीच अब सुनीता ने एक बार फिर से गोविंदा के अफेयर, अपनी शादी और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर बात की. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
सुनीता ने गोविंदा को बताया बचपन का प्यार
वैसे तो सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा संग अपने रिश्ते और एक्टर के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात कर चुकी हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने ईटाइम्स संग संग इस पर बातचीत की है. सुनीता ने कहा- 'पिछले 40 सालों से मैंने हमेशा अपनी शादी को अहमियत दी है. मेरी जिंदगी में चीची की जगह कोई नहीं ले सकता. हामरा रिश्ता टूट नहीं सकता. जब गोविंदा ने मेरी आंखों में आंसू देखे, तो वो मुझसे मिलने आया. हमारा बचपन का प्यार है.'
इंडस्ट्री को लेकर उठाए सवाल
अपनी बातचीत में सुनीता ने इंडस्ट्री को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा- 'अगर मैं अपने पति से प्यार करती हूं, तो मैं उन्हें छोड़कर क्यों जाऊं? कौन सा हीरो इस इंडस्ट्री में दूध का धुला है, बताओ मुझे. इस इंडस्ट्री में कोई भी परफेक्ट नहीं है. कुछ लोगों को मेरा ये कहना पसंद नहीं आ सकता है, लेकिन यह मेरा विश्वास है.जो चीज मायने रखती है, वो ये है कि आप अपने पार्टनर से कितना प्यार करते हैं और उन पर कितना भरोसा करते हैं. मैं अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार करती हूं और मुझे चीची पर पूरा भरोसा है.' बता दें, सुनीता जब लॉकअप 2 में थी तब भी वो कह चुकी है कि इंडस्ट्री में स्टार्स के अफेयर होते हैं.
ये भी पढ़ें- 'ये तो मुझे सीने में गोली मारना चाहती थी', गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
गोविंदा को लेकर कॉन्फिडेंट हैं सुनीता
सुनीता ने आगे कहा कि वो गोविंदा को लेकर कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने कहा- 'वो 50 जगह भी जाएं, मुझे पता है कि वो मेरे पास ही आएंगे. भले ही वो कहीं भी जाएं या किसी से भी मिलें, मुझे पता है कि वो हमेशा मेरे पास वापस लौटेंगे. चीची को लेकर मैं इतनी कॉन्फिडेंट हूं.' इस दौरान सुनीता ने लॉक अप 2 को लेकर भी बात की उन्होंने कहा कि जब गोविंदा शो में आए थे तो वो उन्हें हंसा रहे थे. उन्होंने कहा- 'हम हमेशा से ऐसे ही रहे हैं. पीछे मुड़कर देखने पर ऐसा लगता है, जैसे ये 40 साल पलक झपकते ही बीत गए हों.'
गाली-गलौज करने पर भी दी सफाई
दूसरी ओर जब सुनीता आहूजा लॉकअप 2 में थी तो शो में उन्हें काफी गाली-गलौज करते हुए देखा गया था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी बवाल हुआ. वहीं, अब इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने कहा- 'मैंने गाली-गलौज क्यों की, लेकिन क्या महिलाओं को गुस्सा नहीं आता? और कौन से घर में गाली नहीं देते? मैंने खाना नहीं खाया था, मेरी डायबिटीज बहुत बढ़ गई थी. मैं बहुत स्ट्रेस में थी. मैं ये नहीं कह रही कि गाली देना सही है. मैं बस गुस्से में थी और उस पल में अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाई. मैं दूसरों को खुश करने के लिए अपनी पर्सनैलिटी नहीं बदल सकती.'
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं Rubina Dilaik, बोलीं- 'उन्हें मरने मत दो'